बोर्ड द्वारा, लैंगिकता बदलने के केस में AI-जनित व्यंग्यात्मक कंटेंट के मॉडरेशन की जांच-पड़ताल
3 नवंबर 2026
आज, बोर्ड विचार करने के लिए एक नए केस की घोषणा कर रहा है। इसके तहत हम लोगों और संगठनों को, नीचे दिए गए बटन का उपयोग करके पब्लिक कमेंट सबमिट करने के लिए आमंत्रित करते हैं।
केस चयन
चूँकि हम हर अपील की सुनवाई नहीं कर सकते हैं, इसलिए बोर्ड उन केस को प्राथमिकता देता है, जो दुनिया भर के बहुत से यूज़र को प्रभावित करने की संभावना रखते हैं, जो सार्वजनिक चर्चा के लिए विशिष्ट महत्व रखते हैं या जो Meta की नीतियों के बारे में महत्वपूर्ण प्रश्न उठाते हैं।
आज हम जिस केस की घोषणा कर रहे हैं, वह है:
लैंगिकता बदलने वाली थेरेपी पर व्यंग्यात्मक पोस्ट
2027-001-IG-UA
यूज़र की अपील
नीचे दिए गए बटन का उपयोग करके पब्लिक कमेंट सबमिट करें
बोर्ड, लैंगिकता बदलने वाले एक काल्पनिक क्लिनिक का प्रचार करने वाली पोस्ट पर विचार करेगा, ताकि Meta द्वारा किए जाने वाले, व्यंग्यात्मक कंटेंट के मॉडरेशन का आकलन किया जा सके, विशेष रूप से तब, जब कंटेंट AI-निर्मित हो। यह केस, बोर्ड को, Meta के नफ़रत फैलाने वाले आचरण संबंधी कम्युनिटी स्टैंडर्ड के अंतर्गत व्यंग्यात्मक कंटेंट से संबंधित उसकी पॉलिसी के एन्फ़ोर्समेंट की और अधिक जांच-पड़ताल करने का अवसर देता है।
In February 2026, an Instagram user in Brazil posted a minute-long AI-generated video satirically promoting a fictional sexuality conversion clinic. Both the video and the caption promote the services of a conversion therapy clinic, the name of which includes a play on a common Brazilian slur for lesbians. The content shows women with masculine attributes being transformed into individuals with more feminine qualities. The content invites lesbians to undergo conversion and, if “successful,” receive a hand-painted dish towel. The account identifies itself as an AI content creator; the user also disclosed that the post utilized AI. Both the account and post had labels to indicate they used AI. The video has been viewed more than 280,000 times and has over 27,000 comments.
Meta ने नफ़रत फैलाने वाले आचरण संबंधी अपने कम्युनिटी स्टैंडर्ड के अंतर्गत इस कंटेंट को हटा दिया। इस कंटेंट की, फ़रवरी से मई के बीच 20 से अधिक बार शिकायत की गई, जिनमें से अधिकांश शिकायतें नफ़रत फैलाने वाले आचरण के लिए थीं। मई 2026 में, एक मानवीय रिव्यूअर ने निर्धारित किया कि एक निर्दिष्ट अपशब्द के उपयोग के कारण इस कंटेंट ने नफ़रत फैलाने वाले आचरण संबंधी पॉलिसी का उल्लंघन किया है, इसलिए इसे हटा दिया गया और क्रिएटर के खाते पर एक स्ट्राइक लगाई गई। कंटेंट क्रिएटर ने Meta के समक्ष अपील की, जिस पर Meta ने अतिरिक्त मानवीय रिव्यू करवाया और कंटेंट हटाने के मूल फ़ैसले को कायम रखा। इसके बाद, कंटेंट क्रिएटर ने कंटेंट हटाए जाने के फ़ैसले के खिलाफ़ बोर्ड में अपील की। बोर्ड द्वारा इस केस का चयन किए जाने के बाद, Meta ने निर्धारित किया कि कंटेंट हटाने का उसका पिछला फ़ैसला गलत था और उसने पोस्ट को प्लेटफ़ॉर्म पर रिस्टोर कर दिया। Meta की, नफ़रत फैलाने वाले आचरण संबंधी पॉलिसी में व्यंग्य के लिए एक अपवाद है, जिसे अतिरिक्त संदर्भ उपलब्ध होने पर लागू किया जा सकता है।
बोर्ड को दिए गए अपने सबमिशन में, कंटेंट क्रिएटर ने बताया कि इस कंटेंट का उद्देश्य हास्य का उपयोग करके पूर्वाग्रह और होमोफ़ोबिया की आलोचना करना और इन पक्षपातपूर्ण धारणाओं पर ध्यान आकर्षित करना था। उन्होंने अनुरोध किया कि कंटेंट का मूल्यांकन उसके कलात्मक और व्यंग्यात्मक संदर्भ को ध्यान में रखकर किया जाए।
यह केस, बोर्ड की ऑटोमेशन और AI तथा लैंगिकता संबंधी कार्यनीतिक प्राथमिकताओं के तहत आता है।
बोर्ड उन पब्लिक कमेंट की सराहना करेगा, जो इनसे संबंधित हों:
- विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म पर हास्य और व्यंग्य की पहचान करने और उनका मॉडरेशन करने के लिए सबसे अच्छे तरीके, खासकर AI-निर्मित कंटेंट के संदर्भ में।
- होमोफ़ोबिया का मुकाबला करने और LGBTQIA+ लोगों के अधिकारों को बढ़ावा देने के साधन के रूप में व्यंग्य और हास्य की भूमिका और महत्व।
- ब्राज़ील और लैटिन अमेरिका में होमोफ़ोबिया के स्रोत, स्वरूप और प्रभाव।
- विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म पर LGBTQIA+ समुदायों और हाशिए पर रखे गए अन्य समुदायों के कंटेंट मॉडरेशन के लिए सुझाव। कमेंट में ऐसे कंटेंट के मॉडरेशन पर ऑटोमेशन और AI टूल के प्रभाव को भी शामिल किया जा सकता है।
अपने फ़ैसलों में बोर्ड, Meta को पॉलिसी संबंधी सुझाव जारी कर सकता है। हालांकि ये सुझाव गैर-बाध्यकारी हैं, फिर भी Meta को 60 दिनों के भीतर उन पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए। इस प्रकार, बोर्ड इस केस के लिए प्रासंगिक सुझावों का प्रस्ताव करने वाली पब्लिक कमेंट का स्वागत करता है।
पब्लिक कमेंट
If you or your organization feel you can contribute valuable perspectives that can help with reaching a decision on the case announced today, you can submit your contributions using the button below. Please note that public comments can be provided anonymously. The public comment window is open for 14 days, closing at 23:59 Pacific Standard Time (PST) on Tuesday 17 November.
आगे क्या होगा
अगले कुछ हफ़्तों में, बोर्ड मेंबर इस केस पर विचार-विमर्श करेंगे। जब वे अपने निर्णय पर पहुंच जाएंगे, तो हम इसे निर्णय पेज पर पोस्ट करेंगे।