बोर्ड द्वारा, हंगेरियाई चुनाव से पहले पोस्ट किए गए, राजनेता के AI-निर्मित वीडियो के केस की सुनवाई करना

आज, बोर्ड विचार करने के लिए एक नए केस की घोषणा कर रहा है। इसके तहत हम लोगों और संगठनों को, नीचे दिए गए बटन का उपयोग करके पब्लिक कमेंट सबमिट करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

केस चयन

चूँकि हम हर अपील की सुनवाई नहीं कर सकते हैं, इसलिए बोर्ड उन केसेज़ को प्राथमिकता देता है जो दुनिया भर के बहुत से यूज़र को प्रभावित करने की संभावना रखते हैं, जो सार्वजनिक चर्चा के लिए विशिष्ट महत्व रखता है या जो Meta की नीतियों के बारे में महत्वपूर्ण प्रश्न उठाते हैं।

आज हम जिस केस की घोषणा कर रहे हैं, वह है:

हंगेरियाई राजनेता का AI-निर्मित वीडियो
2026-029-FB-UA
कंटेंट हटाने के लिए यूज़र की अपील
नीचे दिए गए बटन का उपयोग करके पब्लिक कमेंट सबमिट करें

इस घोषणा को हंगेरियाई भाषा में पढ़ने के लिए, यहां क्लिक करें।

Ha magyar nyelven szeretné elolvasni ezt a közleményt, kattintson ide.

बोर्ड एक ऐसे केस की घोषणा कर रहा है, जिसमें एक प्रमुख हंगेरियाई राजनेता पीटर मैग्यार का लगने वाला AI-निर्मित वीडियो शामिल है, जिसकी शिकायत, Meta की पॉलिसी का उल्लंघन बताकर सैकड़ों यूज़र ने की थी। कंपनी ने फ़ैसला दिया कि यह कंटेंट उसकी गलत जानकारी संबंधी पॉलिसी का उल्लंघन नहीं करता और इसके लिए AI लेबल की ज़रूरत नहीं है। इस केस के माध्यम से बोर्ड, AI टूल्स द्वारा निर्मित कंटेंट के संचालन की चुनौतियों का आकलन करेगा, विशेष रूप से चुनावी संदर्भों में, और यह कि AI-निर्मित कंटेंट चुनावी निष्पक्षता को कैसे प्रभावित कर सकता है।

4 नवंबर, 2025 को, हंगरी में राजनीतिक मुद्दों पर केंद्रित एक Facebook पेज के एडमिनिस्ट्रेटर ने हंगेरियाई राजनेता पीटर मैग्यार को दिखाने वाला आठ सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो AI-निर्मित लगता है, क्योंकि चेहरे के भाव और बोलने की शैली अप्रामाणिक लगती है। इसमें दिखाया गया है कि मैग्यार, हंगरी में प्रचलित रोबोकॉलिंग की प्रथा – कैंपेन टूल के रूप में फोन कॉल का उपयोग – पर अतिरंजित निराशा व्यक्त कर रहे हैं। हंगेरियाई भाषा में लिखे गए कैप्शन में 2024 की एक घटना का संदर्भ दिया गया है, जिसमें मैग्यार एक टेलीविज़न साक्षात्कार से बाहर चले गए थे, साथ यह टिप्पणी भी की गई है कि यह वीडियो दिखाता है कि साक्षात्कार में वे क्यों “गुस्से में” थे। इस पोस्ट को 1,00,000 से अधिक बार देखा गया और इसे 3,000 से अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिनमें से 1,400 से अधिक “हंसने” वाली प्रतिक्रियाएं थीं।

मैग्यार, टिस्ज़ा पार्टी का नेतृत्व करते हैं, जिसने 12 अप्रैल, 2026 को हुए चुनावों में 199 सीटों वाली संसद में 138 सीटें जीतीं। अगले कुछ हफ्तों में, मैग्यार द्वारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लिए जाने की उम्मीद है। चुनावों से पहले, यूरोपीय संसद ने हंगरी में “बिना लेबल वाले AI-निर्मित राजनीतिक कंटेंट के बढ़ते उपयोग … विशेष रूप से डीपफ़ेक वीडियो पोस्ट किए जाने” पर चिंता व्यक्त की थी।

कुल मिलाकर, 209 यूज़र ने 4 नवंबर और 24 नवंबर, 2025 के बीच इस कंटेंट की विभिन्न संभावित उल्लंघनों के लिए शिकायत की, जिनमें एक सामान्य उल्लंघन (यानी अनिर्दिष्ट), धोखाधड़ी और घोटाले, और नफ़रत फैलाने वाला आचरण शामिल है। 24 नवंबर को, यूज़र की उन शिकायतों में से एक को रिव्यू के लिए भेजा गया। एक ऑटोमेटेड फ़ैसले के आधार पर, Meta ने निर्धारित किया कि यह कंटेंट उसके कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन नहीं करता और इसे Facebook पर बने रहने दिया गया। उस समय इस पोस्ट को न तो तृतीय-पक्ष तथ्य-जांचकर्ताओं ने रिव्यू किया और न ही इसका मूल्यांकन किया गया। तथ्य-जांचकर्ता या तो खुद पहल करके कंटेंट की पहचान कर सकते हैं या संभावित गलत जानकारी के लिए Meta द्वारा संदर्भित पोस्ट की कतार में से चयन कर सकते हैं।

जिस यूज़र ने यह शिकायत की थी, उसने प्लेटफ़ॉर्म पर कंटेंट को बने रहने देने के Meta के फ़ैसले के खिलाफ बोर्ड में अपील की। Meta ने बोर्ड को पुष्टि की कि उसके विचार में यह पोस्ट गलत जानकारी संबंधी कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन नहीं करती, क्योंकि यह “राजनीतिक प्रक्रियाओं के संचालन में हस्तक्षेप से संबंधित नहीं लगती थी।” इसके अलावा, “गलत जानकारी संबंधी पॉलिसी के तहत यह एक सूचनात्मक AI लेबल लगाने के लायक भी नहीं होती,” यदि इसे पोस्ट किए जाने के समय के आसपास Meta की पॉलिसी टीमों को फ़्लैग किया गया होता, क्योंकि यह वीडियो “अप्रैल 2026 के चुनावों जैसी किसी महत्वपूर्ण घटना से काफी पहले” पोस्ट किया गया था। कंपनी, यूज़र को यह बताने के लिए लेबल लागू कर सकती है कि कंटेंट, AI की मदद से बनाया गया है या यह हेरफेर किया गया मीडिया है। Meta ने यह भी कहा कि यह वीडियो “हास्य प्रभाव के लिए बनाया गया प्रतीत होता है,” जिससे यह संभावना कम हो जाती है कि यह “सार्वजनिक महत्व के किसी मुद्दे पर जनता को वास्तविक रूप से गुमराह करने का विशेष रूप से उच्च जोख़िम पैदा करता है।”

बोर्ड ने इस केस का चयन, उन AI टूल्स, जो मीडिया जनरेट करते हैं, द्वारा उत्पन्न कंटेंट संचालन चुनौतियों, विशेष रूप से चुनावी संदर्भों में, का समाधान करने के लिए किया। यह केस, इस तरह के, AI-निर्मित कंटेंट के संबंध में Meta के मानवीय और ऑटोमेटेड मॉडरेशन का मूल्यांकन करने का अवसर प्रदान करता है। इससे बोर्ड यह भी पता लगा पाएगा कि राजनेताओं का प्रतिरूपण करने वाले AI-निर्मित वीडियो का उपयोग, मतदाताओं को प्रभावित करने और संभावित रूप से चुनावी प्रक्रियाओं की निष्पक्षता को विकृत करने के लिए कैसे किया जा सकता है।

यह केस, बोर्ड की चुनाव और नागरिक क्षेत्र और पॉलिसी के ऑटोमेटेड एन्फ़ोर्समेंट और कंटेंट के क्यूरेशन संबंधी कार्यनीतिक प्राथमिकताओं के अंतर्गत आता है।

बोर्ड उन पब्लिक कमेंट की सराहना करेगा, जो इनको संबोधित करते हैं:

  • हाल ही में हुए हंगेरियाई चुनावों, या अन्य चुनावी संदर्भों में, जिसमें मीडिया और सार्वजनिक विमर्श शामिल हैं, AI-निर्मित कंटेंट की भूमिका।
  • सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर AI-निर्मित गलत और भ्रामक जानकारी कैंपेन की प्रकृति और प्रभाव पर शोध, विशेष रूप से चुनावी संदर्भों में, तथा ऐसे आउटपुट को बनाने और साझा करने के प्रोत्साहन और प्रेरणाएं।
  • इन कैंपेन और ऐसे कंटेंट के प्रति प्लेटफ़ॉर्म की प्रतिक्रियाएं, विशेष रूप से चुनावों के दौरान, और उनके जोख़िम वातावरण।
  • ऑनलाइन “राजनीतिक इन्फ़्लुएंसर”, विशेष रूप से ऐसे कंटेंट निर्माताओं के समन्वित नेटवर्क की, चुनावी मुद्दों को लेकर जनमत तैयार करने में भूमिका।  
  • सोशल मीडिया कंटेंट में व्यंग्य और गलत जानकारी के बीच संबंध, विशेष रूप से राजनीतिक अभिव्यक्ति के संदर्भ में, और ऐसी पोस्ट के मॉडरेशन में शामिल चुनौतियां और संतुलन।

अपने फ़ैसलों में, बोर्ड Meta को नीतिगत सुझाव जारी कर सकता है. हालाँकि ये सुझाव गैर-बाध्यकारी हैं, Meta को 60 दिनों के भीतर उन पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए. इस प्रकार, बोर्ड इस केस के लिए प्रासंगिक सुझावों का प्रस्ताव करने वाले पब्लिक कमेंट का स्वागत करता है।

पब्लिक कमेंट

अगर आपको या आपके संगठन को लगता है कि आप अहम दृष्टिकोण में अपना योगदान दे सकते हैं, जो हमारी आज घोषित केस पर फ़ैसले तक पहुंचने में मदद कर सकता है, तो आप नीचे के बटन का उपयोग करके, अपना योगदान सबमिट कर सकते/सकती हैं। कृपया ध्यान दें कि पब्लिक कमेंट बिना किसी नाम के सबमिट की जा सकती हैं। पब्लिक कमेंट विंडो 14 दिनों के लिए खुली है, जो गुरुवार, 7 मई को प्रशांत मानक समय (PST) 23:59 बजे बंद होगी।

आगे क्या होगा

अगले कुछ हफ़्तों में, बोर्ड मेंबर इस केस पर विचार-विमर्श करेंगे। जब वे अपने निर्णय पर पहुंच जाएंगे, तो हम इसे निर्णय पेज पर पोस्ट करेंगे।

Return to Blogs