एकाधिक मामले का निर्णय

जागरूकता फैलाने के संदर्भ में आपत्तिजनक कंटेंट

चार यूज़र्स ने जागरूकता फैलाने के संदर्भ में आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने वाली अपनी पोस्ट को Facebook और Instagram से हटाए जाने के Meta के फ़ैसले के खिलाफ़ अपील की.

4 इस बंडल में केस शामिल हैं

पलट जाना

FB-PW4MPO8J

Facebook पर हिंसक और आपत्तिजनक कंटेंट से जुड़ा केस

प्लैटफ़ॉर्म
Facebook
विषय
न्यूज़ ईवेंट,सुरक्षा,युद्ध और विवाद
मानक
हिंसक और आपत्तिजनक कंटेंट
जगह
मैक्सिको
Date
पर प्रकाशित 21 अप्रैल 2026
पलट जाना

FB-GKN5CHBI

Facebook पर हिंसक और आपत्तिजनक कंटेंट से जुड़ा केस

प्लैटफ़ॉर्म
Facebook
विषय
न्यूज़ ईवेंट,सुरक्षा,युद्ध और विवाद
मानक
हिंसक और आपत्तिजनक कंटेंट
जगह
मैक्सिको
Date
पर प्रकाशित 21 अप्रैल 2026
पलट जाना

FB-S5ZFX6W8

Facebook पर हिंसक और आपत्तिजनक कंटेंट से जुड़ा केस

प्लैटफ़ॉर्म
Facebook
विषय
न्यूज़ ईवेंट,सुरक्षा,युद्ध और विवाद
मानक
हिंसक और आपत्तिजनक कंटेंट
जगह
रूस,यूक्रेन
Date
पर प्रकाशित 21 अप्रैल 2026
पलट जाना

IG-IA95C08R

Instagram पर हिंसक और आपत्तिजनक कंटेंट से जुड़ा केस

प्लैटफ़ॉर्म
Instagram
विषय
न्यूज़ ईवेंट,सुरक्षा,युद्ध और विवाद
मानक
हिंसक और आपत्तिजनक कंटेंट
जगह
ब्राज़ील
Date
पर प्रकाशित 21 अप्रैल 2026

संक्षिप्त फ़ैसलों में उन केस का परीक्षण किया जाता है जिनमें बोर्ड द्वारा कंटेंट पर Meta का ध्यान आकर्षित करने के बाद कंपनी ने कंटेंट के बारे में अपने मूल फ़ैसले को पलटा है और इसमें Meta द्वारा मानी गई गलतियों की जानकारी होती है. उन्हें पूरे बोर्ड के बजाय, बोर्ड के किसी सदस्य द्वारा स्वीकृत किया जाता है, उनमें पब्लिक कमेंट शामिल नहीं होते और उन्हें बोर्ड द्वारा आगे के फ़ैसलों के लिए आधार नहीं बनाया जा सकता. संक्षिप्त फ़ैसले, Meta के फ़ैसलों में सीधे बदलाव लाते हैं, इन सुधारों के बारे में पारदर्शिता देते हैं और साथ ही यह बताते हैं कि Meta अपने एन्फ़ोर्समेंट में कहाँ सुधार कर सकता है.

सारांश

चार यूज़र्स ने जागरूकता फैलाने के संदर्भ में आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने वाली अपनी पोस्ट को Facebook और Instagram से हटाए जाने के Meta के फ़ैसले के खिलाफ़ अपील की. जब बोर्ड ने Meta का ध्यान इन अपीलों पर आकर्षित किया, तो कंपनी ने अपना मूल फ़ैसला पलट दिया और सभी चारों पोस्ट को रीस्टोर कर दिया.

हर केस की जानकारी

अगस्त और सितंबर 2025 में, तीन अलग-अलग देशों (मेक्सिको, यूक्रेन और ब्राज़ील) के चार यूज़र्स ने जागरूकता फैलाने के संदर्भ में आपत्तिजनक फ़ोटो/वीडियो वाला कंटेंट पोस्ट किया था, जिन्हें शुरुआत में Meta ने हिंसक और आपत्तिजनक कंटेंट से जुड़ी पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से हटा दिया था.

पहले केस में, यूज़र ने Facebook पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें एक व्यक्ति पानी की बाल्टी लेकर ऐसे लोगों के पास खड़ा था जिनके शरीरों पर झुलसने के घाव साफ़ दिखाई दे रहे थे. यह दृश्य कथित तौर पर मेक्सिको सिटी में गैस ट्रक में हुए धमाके के बाद का था. स्पैनिश भाषा में लिखे कैप्शन का अनुवाद: "ये गलतियाँ न करें." ऑडियो में, एक व्यक्ति समझाता है कि बाल्टी पकड़े हुए व्यक्ति का इरादा जलने के पीड़ितों पर पानी डालने का था, जिससे उनकी खुली त्वचा पर बैक्टीरिया पहुँच सकता था. बोर्ड से की गई अपनी अपील में यूज़र ने कहा कि वीडियो, मेक्सिको में हुए एक धमाके के बारे में था.

दूसरा केस Facebook पर की गई एक पोस्ट से संबंधित है, जिसमें एक वीडियो में मेक्सिको सिटी में हुए उसी धमाके से घायल पीड़ितों को दिखाया गया है. जैसे ही वीडियो में कुछ ऐसे पीड़ित दिखते हैं, जो नग्न अवस्था में हैं, वीडियो में रोशनी कम हो जाती है और वह ज़्यादा अस्पष्ट हो जाता है. स्पैनिश भाषा में लिखे कैप्शन का अनुवाद यह था, "विचलित करने वाली तस्वीरें" जिसके बाद "#fire" और "#news" जैसे हैशटैग थे. बोर्ड से की गई अपनी अपील में यूज़र ने कहा कि वह महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में “जनता को जागरूक कर रहा था”.

तीसरे केस में, एक समाचार संगठन ने वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें दो अलग-अलग पलों में गर्दन कटने की फ़ोटो दिखाई गई थी. यूक्रेनियन भाषा में लिखे कैप्शन का अनुवाद: "गला कटा होने के बावजूद, [name] कैद से निकलकर पाँच दिनों तक रेंगते हुए यूक्रेनी ठिकानों तक पहुँचा [...] अपने साथियों के साथ, वह रूसी सैनिकों द्वारा लगाए गए घात में फँस गया था". पोस्ट में यह दावा भी किया गया था कि कैद के दौरान उस सैनिक और उसके साथियों को यातनाएँ दी गई थीं. बोर्ड से की गई अपनी अपील में समाचार संगठन ने बताया कि यह वीडियो “यातना और गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों के महत्वपूर्ण सबूत” के रूप में प्रकाशित किया गया था और यह “अपराधों का डॉक्यूमेंटेशन करके और [उनके] परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर जनहित की सेवा करता है”.

चौथे केस में, एक Instagram यूज़र ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें एक व्यक्ति को अपने हाथ की त्वचा को छीलते हुए दिखाया गया है, जिससे अंदर का माँस दिखने लगता है. पुर्तगाली से अनुवादित कैप्शन में त्वचा में हुए घाव से जुड़े संक्रमण के जोखिम और द्रव की कमी के बारे में जानकारी दी गई है. यह त्वचा के घावों की उचित देखभाल के महत्व पर ज़ोर देता है. कैप्शन में नर्सिंग और हेल्थकेयर से संबंधित हैशटैग भी मौजूद हैं. बोर्ड से की गई अपनी अपील में यूज़र ने कहा कि वे त्वचा विज्ञान में विशेषज्ञता रखने वाले शिक्षक हैं और उनका कंटेंट, छात्रों और नर्स और डॉक्टर जैसे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए शिक्षा के उद्देश्य से बनाया गया है.

हिंसक और आपत्तिजनक कंटेंट पॉलिसी के तहत Meta, "गैर-चिकित्सीय संदर्भों में जीवित या मृत लोगों के ऐसे वीडियो [...]” की परमिशन नहीं देता है जिनमें “शरीर के भीतरी भाग, जैसे किसी जीवित या मृत व्यक्ति के खुले भीतरी अंग, हड्डियाँ या माँसपेशियों के टिशू; जलते हुए या झुलसे हुए लोग; या गर्दन काटना” दिखाया गया हो.

बोर्ड द्वारा इन केस को चुनने के बाद, Meta ने यह माना कि उसने चारों पोस्ट को हटाने में गलती की थी. पहले केस में, Meta इस निष्कर्ष पर पहुँचा कि भले ही घाव दिखाई दे रहे हों, पर कंटेंट पॉलिसी का उल्लंघन नहीं करता है, क्योंकि उसमें लालिमा, फफोले, त्वचा का छिलना या तरल पदार्थों का बहना नहीं दिखाया गया है. दूसरे केस में भी Meta उसी निष्कर्ष पर पहुँचा, क्योंकि इस बार जैसे-जैसे घाव फ़ोकस में आते हैं, वीडियो की रोशनी कम हो जाती है जिससे वे दिखाई नहीं देते. तीसरे केस के संबंध में, Meta ने कहा कि कटा हुआ गला दिखाने वाली फ़ोटो में “एक चेतावनी स्क्रीन दिखाई जाती है जो यह संकेत देती है कि कंटेंट, संवेदनशील है और प्रतिबंधित करती है कि उसे 18 साल या उससे अधिक उम्र के यूज़र ही देख सकें”. इसलिए, Meta ने यह निष्कर्ष निकाला कि कंटेंट को परमिशन मिलनी चाहिए, बशर्ते उसे एक चेतावनी स्क्रीन के पीछे रखा जाए और उसे सिर्फ़ वयस्क यूज़र ही देख सकें. चौथे केस में, Meta ने पाया कि “कंटेंट में सिर्फ़ सतही स्तर का माँस दिखाया गया है और कोई आंतरिक अंग, हड्डियाँ या माँसपेशीय टिशू नहीं दिखता,” साथ ही “जलने के घाव भी इतने गंभीर नहीं लगते” कि उन्हें हिंसक और आपत्तिजनक कंटेंट पॉलिसी का उल्लंघन करने वाला माना जाए. इस वजह से, Meta ने चारों पोस्ट को रीस्टोर कर दिया और तीसरे केस के कंटेंट पर उम्र के हिसाब से कंटेंट दिखाने वाली चेतावनी स्क्रीन लागू कर दी.

बोर्ड का प्राधिकार और दायरा

बोर्ड को उस यूज़र के अपील करने के बाद Meta के फ़ैसले का रिव्यू करने का अधिकार है, जिसका कंटेंट हटा दिया गया था (चार्टर अनुच्छेद 2, सेक्शन 1; उपनियम अनुच्छेद 3, सेक्शन 1).

जहाँ बोर्ड द्वारा रिव्यू किए जा रहे केस में Meta यह स्वीकार करता है कि उससे गलती हुई है और वह अपना फ़ैसला पलट देता है, वहाँ बोर्ड उस केस का चुनाव संक्षिप्त फ़ैसले के लिए कर सकता है (उपनियम अनुच्छेद 2, सेक्शन 2.1.3). बोर्ड, कंटेंट मॉडरेशन प्रोसेस के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने, गलतियों में कमी लाने और Facebook, Instagram और Threads के यूज़र्स के लिए निष्पक्षता बढ़ाने के लिए मूल फ़ैसले का रिव्यू करता है.

केस की सार्थकता

यह संकलन, Meta की हिंसक और आपत्तिजनक कंटेंट पॉलिसी के बहुत ज़्यादा एन्फ़ोर्समेंट के कई उदाहरण प्रस्तुत करता है, जिससे यह पता चलता है कि इसकी वजह से न्यूज़ ईवेंट, स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों और मानवाधिकार उल्लंघनों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की कोशिशों पर क्या असर पड़ सकता है.

सूडान वाले आपत्तिजनक वीडियो में, बोर्ड ने नोट किया कि भले ही हिंसक और आपत्तिजनक कंटेंट से जुड़े कम्युनिटी स्टैंडर्ड की पॉलिसी बनाने का कारण यह कहता हो कि Meta जागरूकता फैलाने की परमिशन देता है, कम्युनिटी स्टैंडर्ड में मौजूद नियमों में “जागरूकता फैलाने” का कोई अपवाद शामिल नहीं है. बोर्ड ने सुझाव दिया कि “Meta को हिंसक और आपत्तिजनक कंटेंट कम्युनिटी स्टैंडर्ड में बदलाव करना चाहिए और ऐसे लोगों या मृत शरीरों के वीडियो दिखाने की परमिशन देनी चाहिए जहाँ उनका उद्देश्य मानवाधिकार हनन के बारे में जागरूकता फैलाना या उन्हें डॉक्यूमेंट करना हो. इस कंटेंट को एक चेतावनी स्क्रीन के साथ परमिशन दी जानी चाहिए, ताकि लोगों को पता हो कि कंटेंट परेशान करने वाला हो सकता है” ( सूडान का आपत्तिजनक वीडियो, सुझाव सं. 1). बोर्ड मानता है कि Meta ने इस सुझाव का स्वरूप बदल दिया है. कंपनी का कहना है कि: "पिछले साल, हमने बोर्ड को इस सुझाव से जुड़े एक पॉलिसी फ़ोरम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था [...] आखिरकार, इस पॉलिसी को बनाते समय मिले फ़ीडबैक को देखते हुए, हमने मौजूदा पॉलिसी के साथ ही आगे बढ़ने का फ़ैसला किया, यानी डिफ़ॉल्ट रूप से कंटेंट को हटा दिया जाएगा, लेकिन अगर कोई अतिरिक्त संदर्भ उपलब्ध हो, तो उसे चेतावनी लेबल के साथ परमिशन दी जाएगी. हालांकि, इससे कम्युनिटी स्टैंडर्ड में कोई ऐसा संशोधन नहीं होता जिससे बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों के उल्लंघन के बारे में जागरूकता फैलाने या उन्हें डॉक्यूमेंट करने के उद्देश्य से शेयर किए गए, लोगों या शवों के वीडियो को परमिशन मिल जाए, लेकिन मामला आगे बढ़ाए जाने पर यह इस तरह के कंटेंट की जाँच करने की परमिशन देना जारी रखता है” (ओवरसाइट बोर्ड पर Meta का Q4 2023 त्रैमासिक अपडेट).

तीसरे केस के संबंध में, जो पकड़े गए एक यूक्रेनी सैनिक के खिलाफ़ स्पष्ट हिंसा का नतीजा दिखाता है, बोर्ड ने पहले सुझाव दिया था कि “Meta को इस संबंध में अपने प्रोटोकॉल को स्पष्ट बनाने के लिए अपनी आंतरिक पॉलिसी को अपडेट करके अत्याचार से संबंधित अपराधों या मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघनों, जैसे कि वे उल्लंघन जो इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के रोम अधिनियम में बताए गए हैं, के साक्ष्य को संरक्षित रखने और उपयुक्त होने पर सक्षम प्राधिकारों से शेयर करने के लिए वचनबद्ध रहना चाहिए" ( आर्मेनिया के युद्धबंदियों का वीडियो, सुझाव सं. 1). उसी फ़ैसले में, बोर्ड ने यह भी सुझाया कि “क्रूरता से संबंधित अपराधों और मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघनों से संबंधित साक्ष्यों के संरक्षण के बारे में प्रोटोकॉल के बनने के बाद, Meta को इस प्रोटोकॉल को ट्रांसपेरेंसी सेंटर पर सार्वजनिक रूप से शेयर करना चाहिए” ( आर्मेनिया के युद्धबंदियों का वीडियो, सुझाव सं. 4). Meta ने रिपोर्ट किया कि उसने इन सुझावों को लागू कर दिया है लेकिन उसने यह दिखाने के लिए कोई जानकारी प्रकाशित नहीं की है. दोनों सुझावों के जवाब में Meta ने यह कहा: "हमने ओवरसाइट बोर्ड को ब्रीफ़ किया [...] अपने नए तरीके के बारे में जानकारी देने के लिए, जिसमें हम अत्याचार संबंधी अपराधों और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के गंभीर उल्लंघनों के संभावित सबूतों को सुरक्षित रखते हैं" (ओवरसाइट बोर्ड पर Meta का H1 2024 अर्द्धवार्षिक अपडेट).

बोर्ड का मानना ​​है कि ऊपर दिए गए सुझावों को पूरी तरह से लागू करने से यूज़र्स, सार्वजनिक हित के मामलों, स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों और मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़ी खबरों के बारे में ज़्यादा असरदार तरीके से जागरूकता फैला पाएँगे.

फ़ैसला

बोर्ड ने चार पोस्ट के कंटेंट को हटाने के Meta के मूल फ़ैसलों को पलट दिया. बोर्ड द्वारा केसों को Meta के ध्यान में लाए जाने के बाद, Meta द्वारा मूल फ़ैसलों की गलती में किए गए सुधारों को बोर्ड ने स्वीकार किया.

मामले के निर्णयों और नीति सलाहकार राय पर लौटें