ईरान से जुड़े केस में, सरकार-समर्थित होने की संभावना वाले इन्फ़्लुएंस कैंपेन की जांच-पड़ताल

आज, बोर्ड विचार करने के लिए नए केसेज़ की घोषणा कर रहा है। इसके तहत हम लोगों और संगठनों को, नीचे दिए गए बटन का उपयोग करके पब्लिक कमेंट सबमिट करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

केस चयन

चूँकि हम हर अपील की सुनवाई नहीं कर सकते हैं, इसलिए बोर्ड उन केस को प्राथमिकता देता है, जो दुनिया भर के बहुत से यूज़र को प्रभावित करने की संभावना रखते हैं, जो सार्वजनिक चर्चा के लिए विशिष्ट महत्व रखते हैं या जो Meta की नीतियों के बारे में महत्वपूर्ण प्रश्न उठाते हैं।

आज हम जिन केसेज़ की घोषणा कर रहे हैं वे हैं:

ईरान की सरकार के समर्थन वाली पोस्ट
2026-041-IG-UA, 2026-042-IG-UA
यूज़र की अपीलें
नीचे दिए गए बटन का उपयोग करके पब्लिक कमेंट सबमिट करें

इस घोषणा को फ़ारसी में पढ़ने के लिए, यहां क्लिक करें।

برای خواندن این اطلاعیه به زبان فارسی، در اینجا کلیک کنید.

ओवरसाइट बोर्ड, नीचे दिए गए दोनों केसेज़ पर एक साथ विचार करेगा, तथा Meta के निर्णयों को कायम रखने या उन्हें बदलने का निर्णय, केस-दर-केस आधार पर लेगा।

बोर्ड ने ईरान के सरकारी सुरक्षा बलों का समर्थन करने वाले कंटेंट से जुड़े दो केस का चयन किया है। ये केस इस बात का आकलन करेंगे कि Meta ऐसे कंटेंट से कैसे निपटती है, जो हो सकता है कि समन्वित अप्रामाणिक व्यवहार के ज़रिए जनरेट किया गया हो, जैसे कि सरकार-प्रायोजित इन्फ़्लुएंस कैंपेन।

कंटेंट के दोनों पीस ऐसे खातों द्वारा पोस्ट किए गए थे, जिनके यूज़रनेम में एक कोड था, जो ईरान-समर्थक एक हैकिंग समूह से जुड़ा हुआ है। दोनों खाते भी कंटेंट पोस्ट किए जाने से दो महीने से भी कम समय पहले बनाए गए थे। जब इन संकेतों को कंटेंट की प्रकृति के साथ मिलाकर देखा जाता है, तो लगता है कि ये पोस्ट किसी ऑनलाइन इन्फ़्लुएंस कैंपेन का हिस्सा हो सकती हैं। बोर्ड ने इन केस का चयन इस बात का पता लगाने के लिए किया है कि Meta ऐसे कंटेंट के साथ कैसे व्यवहार करता है, जो ऐसे कैंपेन का हिस्सा हो सकता है, विशेष रूप से वे कैंपेन, जिन्हें सरकार द्वारा प्रायोजित कर्ताओं द्वारा संचालित किया जा रहा हो।

पहले केस में, सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने हुए एक व्यक्ति की एक तस्वीर शामिल है, जिसे जून 2025 में Instagram पर फ़ारसी में लिखे इस कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था: “बस थोड़ा सा धैर्य रखो ईरान।” तस्वीर पर लिखे गए टेक्स्ट में कहा गया है: “ईरानी लोगों की एकता की आवाज़ से तुम्हारे शरीर कांप रहे हैं, है ना? इमाम हुसैन की कसम, हम दुनिया को चौंका देंगे। हम अपना युद्ध का साजो-सामान पहनकर सोते रहे हैं, हम तुम्हारा इंतज़ार कर रहे थे।” इस कंटेंट को 1,40,000 से अधिक बार देखा गया और बाद में खाते को निष्क्रिय किए जाने से पहले, इसे लगभग 5,000 लाइक मिले और 1,000 से कम कमेंट मिलीं।

जनवरी 2026 की शुरुआत में, Instagram के एक अन्य यूज़र ने एक छोटा वीडियो पोस्ट किया, जो ईरान के सरकारी सुरक्षा कर्मियों के मोटरसाइकिल के काफ़िले का लग रहा था और उसमें फ़ारसी में कैप्शन लिखा था: “हम समर्पित हैं और अपनी अंतिम सांस तक इस देश और इस शासन के लिए बलिदान देंगे।” कैप्शन में कई हैशटैग भी शामिल थे, जिनमें #Iran, #Special_Unit, #Protest और #Unrest शामिल थे। वीडियो में संगीत के साथ एक आवाज़ ऐसा संदेश गा रही है, जो कैप्शन के संदेश के समान है और यह दावा करती है कि वे ईरान और उसके शासन के लिए अपना जीवन बलिदान कर देंगे। इस कंटेंट को 6,000 से अधिक बार देखा गया, इसे 300 से अधिक लाइक मिले और 50 से कम कमेंट मिलीं।

कंटेंट के दोनों पीस के बारे में कई यूज़र ने Meta को शिकायत की। कंपनी ने यह निष्कर्ष निकाला कि दोनों में से कोई भी पोस्ट उसकी किसी भी पॉलिसी का उल्लंघन नहीं करती, इसलिए उन्हें Instagram पर बने रहने दिया गया। इसके बाद एक यूज़र ने बोर्ड में अपील की और कहा कि दोनों पोस्ट, हिंसा को बढ़ावा देने और उसे सामान्य बनाने के लिए किए गए एक समन्वित प्रयास का हिस्सा हैं, साथ ही वे "दबावपूर्ण प्रचार" के रूप में कार्य करती हैं, जो ईरान के असंतुष्टों को अप्रत्यक्ष रूप से धमकी देता है।

बोर्ड ने पाया कि दिसंबर 2025 के अंतिम दिनों से लेकर फ़रवरी 2026 के अंतिम दिनों तक, पूरे ईरान में सरकार के खिलाफ़ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। ईरान की सरकार ने प्रतिक्रिया में बल प्रयोग किया, और विरोध प्रदर्शन और अधिक तीव्र हो गए। जनवरी की शुरुआत में, लगभग उसी समय, जब मोटरसाइकिल के काफ़िले वाला कंटेंट पोस्ट किया गया था, विरोध प्रदर्शन अपने आकार और तीव्रता के चरम पर पहुंच गए। सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर हत्याएं करके प्रतिक्रिया दी और सरकार ने पूरे देश में इंटरनेट बंद कर दिया। विरोध प्रदर्शन मध्य-जनवरी तक जारी रहे, जबकि प्रदर्शनों का दूसरा दौर फ़रवरी में शुरू हुआ, अमेरिका और इज़़राइल द्वारा ईरान पर सैन्य हमले शुरू किए जाने से कुछ समय पहले। इंटरनेट बंद होने, युद्ध, और ईरान की सरकार द्वारा अनेक विदेशी पत्रकारों को देश में काम करने से रोकने के कारण, विरोध प्रदर्शनों के पूरे फैलाव या सरकार द्वारा की गई हत्याओं की वास्तविक संख्या का आकलन करना कठिन है। रिपोर्ट के अनुसार हताहतों की संख्या 5,000 से 20,000 तक या उससे भी ज़्यादा बताई गई है, जबकि कथित रूप से हजारों लोगों को गिरफ़्तार किया गया और उनमें से अनेक को यातना तथा दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा।

बोर्ड उन पब्लिक कमेंट की सराहना करेगा, जो इनसे संबंधित हों:

  • सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्मों को ऑनलाइन इन्फ़्लुएंस कैंपेन का पता कैसे लगाना चाहिए और उनसे कैसे निपटना चाहिए, विशेष रूप से उन कैंपेन से, जो सरकारों की तरफ से चलाए जाते हैं।
  • सरकार द्वारा प्रायोजित ऑनलाइन इन्फ़्लुएंस कैंपेन सामान्यतः कैसे संचालित होते हैं, विशेष रूप से Meta के प्लेटफ़ॉर्मों के संदर्भ में।
  • ईरान की सरकार के समर्थन वाले प्रचार तथा ऑनलाइन इन्फ़्लुएंस कैंपेन का ईरान के नागरिकों पर क्या प्रभाव, विशेष रूप से हाल के विरोध प्रदर्शनों के संदर्भ में।
  • ईरान की सरकार और उसके समर्थक, सोशल मीडिया का किस प्रकार उपयोग करते हैं, और क्या वे कोडित धमकियों या हिंसा के लिए उकसावे का उपयोग करते हैं और कैसे करते हैं।

अपने फ़ैसलों में बोर्ड, Meta को पॉलिसी संबंधी सुझाव जारी कर सकता है। हालांकि ये सुझाव गैर-बाध्यकारी हैं, फिर भी Meta को 60 दिनों के भीतर उन पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए। इस प्रकार, बोर्ड इन केस के लिए प्रासंगिक सुझावों का प्रस्ताव करने वाले पब्लिक कमेंट का स्वागत करता है.

पब्लिक कमेंट

अगर आपको या आपके संगठन को लगता है कि आप अहम दृष्टिकोण वाला योगदान दे सकते हैं, जो हमारे आज घोषित केस पर फ़ैसले तक पहुंचने में मदद कर सकता है, तो आप नीचे के बटन का उपयोग करके, अपना योगदान सबमिट कर सकते/सकती हैं। कृपया ध्यान दें कि पब्लिक कमेंट, बिना नाम बताए सबमिट की जा सकती हैं। पब्लिक कमेंट विंडो 14 दिनों के लिए खुली है, जो मंगलवार 14 जुलाई को प्रशांत मानक समय (PST) 23:59 पर बंद होगी।

आगे क्या होगा

अगले कुछ हफ़्तों में, बोर्ड मेंबर इन केस पर विचार-विमर्श करेंगे। जब वे अपने फ़ैसले पर पहुंच जाएंगे, तो हम इसे फ़ैसले पेज पर पोस्ट करेंगे।

Return to Blogs