पलट जाना
महिला प्रचारक का AI-जेनरेटेड वीडियो
17 सितम्बर 2026
बोर्ड ने Meta से कहा है कि वह Facebook से ऐसा AI-जेनरेटेड वीडियो हटाए जिसमें एक मुस्लिम युवती की लाइकनेस में हेरफेर करके उसे परेशान किया गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर इसी तरह की पोस्ट की एक वायरल सीरीज़ का हिस्सा था.
सारांश
ओवरसाइट बोर्ड ने Meta से कहा है कि वह Facebook से ऐसा AI-जेनरेटेड वीडियो हटाए जिसमें एक मुस्लिम युवती की लाइकनेस में हेरफेर करके उसे परेशान किया गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर इसी तरह की पोस्ट की एक वायरल सीरीज़ का हिस्सा था. बोर्ड ने पाया है कि Meta की धमकाने और उत्पीड़न से जुड़ी पॉलिसी, उन लोगों की AI का इस्तेमाल करके हेरफेर की गई फ़ोटो से निपटने के लिए अपर्याप्त हैं जो आम तौर पर सार्वजनिक जीवन में नहीं होते.
यह क्यों ज़रूरी है
यह फ़ैसला ऐसे समय आया है जब जेनरेटिव AI, महिलाओं और लड़कियों के लिए नए जोखिम पैदा कर रहा है और उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार का दायरा, गति और गंभीरता बढ़ रही है. लैंगिक समानता पर काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र (UN) की मुख्य संस्था UN Women की 2025 की एक रिपोर्ट के अनुसार, कई हमले "अक्सर जान-बूझकर और विचार-विमर्श करके किए जाते हैं और उनका उद्देश्य सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की आवाज़ को दबाना होता है." AI-जेनरेटेड वीडियो, ऑनलाइन उत्पीड़न का रूप बदल रहे हैं और Meta के यूज़र्स के अधिकारों पर इसका काफ़ी असर पड़ रहा है, जिनमें मुस्लिम महिलाओं के साथ-साथ आम महिलाओं और लड़कियों के सार्वजनिक भागीदारी के अधिकार भी शामिल हैं. ये हमले अक्सर किसी व्यक्ति के सिर्फ़ रूप-रंग ही नहीं, बल्कि उनके कामों और शब्दों को भी इस प्रकार तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं जिससे उन्हें नुकसान पहुँचता है.
केस की जानकारी
2025 में यूरोप की एक मुस्लिम युवती का टीवी इंटरव्यू हुआ, जो अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाओं और लड़कियों के बीच मासिक धर्म में स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता लाने और सामाजिक झिझक को कम करने के लिए अभियान में वॉलंटियर थी. अगले कुछ महीनों में, सोशल मीडिया के कई पेजों पर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उनके काम और उनके अपीयरेंस में अंतर बताकर उनका मज़ाक उड़ाने के लिए इंटरव्यू के फ़ुटेज में डिजिटल रूप से हेरफेर किया गया, ताकि यह दिखाया जा सके कि वे स्वास्थ्य के मामलों पर जानकारी देने के लिए सही इंसान नहीं हैं. इन वीडियो में उनकी लाइकनेस का उपयोग करके उनके कामों और शब्दों को गलत ढंग से पेश किया गया था. AI-जेनरेटेड वीडियो और फ़ोटो को Meta के प्लेटफ़ॉर्म सहित अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म पर करोड़ों बार देखा गया.
बोर्ड ने एक यूज़र की अपील के आधार पर Facebook पोस्ट को उस दुर्व्यवहार के एक उदाहरण के तौर पर चुना, जिसका सामना इस महिला को करना पड़ा. इस पोस्ट में महिला का AI-जेनरेटेड वीडियो है, जिसमें वह खुद को अपने देश की नई हेल्थ एंबेसडर के तौर पर पेश कर रही है. इस झूठे दावे को कैप्शन में भी दोहराया गया है और साथ ही हँसी वाला इमोजी भी लगाया गया है. वीडियो में उन्हें यह कहते हुए दिखाया गया है कि वे फ़िट रहने का तरीका बताएँगी, लेकिन फिर उन्हें कुछ सीमित या अजीब तरह के व्यायाम करते हुए और जंक फ़ूड खाते हुए हेल्दी खाने की सलाह देते हुए दिखाया गया है. वीडियो के नीचे अलग-अलग यूज़र्स के कई कमेंट्स में उस महिला का मज़ाक उड़ाया गया है, खास तौर पर उनके वज़न और हिजाब को लेकर.
बोर्ड से अपील करने वाले यूज़र की Meta को भेजी गई शुरुआती शिकायत और बाद में कंपनी को की गई अपील, दोनों को ही रिव्यू के लिए प्राथमिकता दिए बगैर अपने आप बंद कर दिया गया था. Meta ने इसके बाद बोर्ड को कन्फ़र्म किया है कि इस पोस्ट को अनदेखा करने और Ai लेबल के बिना प्लेटफ़ॉर्म पर छोड़ने का उसका फ़ैसला उसकी पॉलिसी के अनुरूप था. जब बोर्ड ने पोस्ट पर किए गए चार अपमानजनक कमेंट के बारे में सवाल पूछे, तभी Meta ने उन कमेंट को हटाया और कन्फ़र्म किया कि उन्होंने मनुष्यों से कमतर बताने वाली तुलना पर धमकाने और उत्पीड़न से जुड़े प्रतिबंध का उल्लंघन किया है.
मुख्य निष्कर्ष
बोर्ड के ज़्यादातर सदस्यों का मानना है कि वीडियो को हटा दिया जाना चाहिए क्योंकि यह Meta की धमकाने और उत्पीड़न से जुड़ी पॉलिसी का उल्लंघन करता है. खास तौर पर, इसमें किसी आम इंसान के शारीरिक अपीयरेंस को लेकर उसे हीन बताने वाली बात है, उसकी परमिशन के AI से उसकी भाषा और एक्शन को गलत तरह से पेश किया गया है और यह उस कैंपेन का हिस्सा था जिसे उस व्यक्ति के उत्पीड़न के लिए टार्गेट किया गया था.
बोर्ड के ज़्यादातर सदस्यों का कहना है कि Meta की "अवांछित हेरफेर वाली फ़ोटो," जो धमकाने और उत्पीड़न से जुड़े प्रतिबंधों में से एक है, की परिभाषा बहुत संकीर्ण है और इसमें व्यक्ति का अपीयरेंस बदलने के अलावा उसके एक्शन और शब्दों को भी गलत ढंग से पेश करने को शामिल किया जाना चाहिए.
बोर्ड के ज़्यादातर सदस्यों का मानना है कि Meta, बड़े पैमाने पर होने वाले उत्पीड़न कैंपेन को बहुत संकीर्णता से परिभाषित करता है और उसे ऐसे उपाय करने चाहिए जिनसे पीड़ितों पर उनकी रिपोर्टिंग का बोझ हो. इन उपायों में कंपनी के मीडिया मैचिंग बैंक में अवांछित रूप से एडिट किए गए और उल्लंघन करने वाले कंटेंट को डाला जाता है ताकि हूबहू या मिलते-जुलते कंटेंट को हटाया जा सके. इसके अलावा, AI-जेनरेटेड या हेरफेर किए गए मीडिया को गंभीरता का संकेत पैमाना मानकर रिपोर्ट को रिव्यू में प्राथमिकता देना चाहिए.
बोर्ड के कुछ सदस्यों ने पाया कि यह कंटेंट, Meta की धमकाने और उत्पीड़न से जुड़ी परिभाषा में नहीं आता और इसे न हटाना कंपनी के मानवाधिकार दायित्वों के अनुरूप था.
ओवरसाइट बोर्ड का फ़ैसला
बोर्ड ने Meta के कंटेंट को बनाए रखने के फ़ैसले को बदलते हुए उस पोस्ट को हटाने के लिए कहा.
बोर्ड ने अपने उन पुराने सुझावों के महत्व पर ज़ोर दिया जिनमें थर्ड-पार्टी अकाउंट को धमकाने और उत्पीड़न वाले कंटेंट की शिकायत करने की परमिशन देने की माँग की गई थी.
इसके अलावा उसने Meta को सुझाव दिया कि वह:
- “अवांछित हेरफेर वाली फ़ोटो” की सार्वजनिक परिभाषा का विस्तार करे और इसमें आम लोगों के ऐसे डीपफ़ेक शामिल करे जिनमें उनके द्वारा कहे न गए शब्दों या किए न गए कामों को दिखाया गया हो.
- हटाने के लिए “अवांछित हेरफेर की गई फ़ोटो” के उल्लंघन वाले मामलों को मीडिया मैचिंग बैंक में जोड़े.
- AI-जेनरेटेड या हेरफेर किए गए मीडिया के संकेतों का इस्तेमाल गंभीरता के संकेतों के तौर पर करें ताकि रिपोर्ट को रिव्यू में प्राथमिकता दी जा सके.
*केस के सारांश से केस का ओवरव्यू मिलता है और भविष्य में लिए जाने वाले किसी फ़ैसले के लिए इसको आधार नहीं बनाया जा सकता है.
केस का पूरा फ़ैसला
1. केस की जानकारी और बैकग्राउंड
2025 में एक मुस्लिम युवती का यूरोप में समाचारों के लिए एक वॉलंटियर के रूप में इंटरव्यू हुआ, जिसे अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाओं और लड़कियों के बीच मासिक धर्म में स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता लाने और सामाजिक झिझक को कम करने के अभियान के बारे में बोलना था. इसके बाद के महीनों में, अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद अकाउंट्स ने उस युवती के फ़ुटेज के साथ डिजिटल हेरफेर की. हेरफेर किए गए फ़ुटेज में यह कहते हुए युवती का मज़ाक उड़ाया गया कि स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाली भूमिका और उसके अपीयरेंस के बीच कोई तालमेल ही नहीं है. यह फ़ोटो साफ़ तौर पर उनके वज़न पर ध्यान खींचने और यह दिखाने की कोशिश थी कि वे स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर सलाह देने के लिए सही व्यक्ति नहीं हैं. AI-जेनरेटेड वीडियो और फ़ोटो में कई ऐसे सीन थे जिनमें उन्हें मनुष्य से कमतर बताया गया था और उनका अपमान किया गया था. इनमें उन्हें बहुत ज़्यादा खाना खाते हुए, जिम में व्यायाम करने में संघर्ष करते हुए और जानवर के तौर पर दिखाए जाने वाले मोंटाज शामिल थे. इन वीडियो और फ़ोटो को Meta समेत कई प्लेटफ़ॉर्म पर करोड़ों बार देखा गया.
इस केस की पोस्ट उस दुर्व्यवहार का बस एक उदाहरण है, जिसका वह युवती शिकार बनी. इसमें महिला का AI-जेनरेटेड वीडियो है, जिसमें महिला को संदर्भ से बाहर खुद को अपने देश की नई हेल्थ एंबेसडर के तौर पर पेश करते हुए दिखाया गया है. यह झूठा दावा, जिसे फ़ैक्ट-चेकिंग संगठन दूसरी पोस्ट के संदर्भ में गलत साबित कर चुके हैं, कैप्शन में हँसी वाले इमोजी के साथ दोहराया गया है. AI-जेनरेटेड वीडियो में उन्हें यह कहते हुए दिखाया गया है कि वे फ़िट रहने का तरीका बताएँगी, लेकिन फिर उन्हें कुछ सीमित या अजीब तरह के व्यायाम करते हुए और जंक फ़ूड खाते हुए हेल्दी खाने की सलाह देते हुए दिखाया गया है. ओरिजनल इंटरव्यू में उन्होंने स्वस्थ भोजन या व्यायाम के बारे में बात नहीं की, बल्कि महिलाओं और लड़कियों के लिए एंडोमेट्रियोसिस जैसी स्थितियों के संबंध में मासिक धर्म से जुड़ी सेहत की शिक्षा के महत्व पर बात की.
पोस्ट को 5,000 से ज़्यादा बार देखा गया है, उसे 200 से ज़्यादा रिएक्शन मिले हैं और 50 से ज़्यादा कमेंट मिले हैं. वीडियो के नीचे अलग-अलग यूज़र्स के कई कमेंट्स में उस महिला के अपीयरेंस का मज़ाक उड़ाया गया है, खास तौर पर उनके वज़न और हिजाब को लेकर.
बोर्ड को अपील करने वाले यूज़र के अनुसार, उनकी रिपोर्ट को रिव्यू के लिए प्राथमिकता नहीं दी गई. Meta ने इसके बाद बोर्ड को कन्फ़र्म किया है कि AI लेबल के बिना प्लेटफ़ॉर्म पर छोड़ने का उसका फ़ैसला उसकी पॉलिसी के अनुरूप था. जब बोर्ड ने पोस्ट पर किए गए चार अपमानजनक कमेंट के बारे में सवाल पूछे, तभी Meta ने उन्हें हटाया और कन्फ़र्म किया कि उन्होंने मनुष्यों से कमतर बताने वाली तुलना पर धमकाने और उत्पीड़न से जुड़े प्रतिबंध का उल्लंघन किया है. बोर्ड के सवालों के जवाब में, Meta ने कहा कि उसे ऐसा कोई और मामला नहीं मिला जिसमें उसने संबंधित समय के दौरान, दिखाई गई महिला के डीपफ़ेक वीडियो पर कोई कार्रवाई की हो.
जेनरेटिव AI ने महिलाओं और लड़कियों के लिए ऑनलाइन रहते समय नए जोखिम पैदा किए है और उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार का दायरा, गति और गंभीरता बढ़ रही है. 2025 में जारी UN Women की एक रिपोर्ट के अनुसार, 51 देशों की 38% महिलाओं को ऑनलाइन दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा है, जिसमें साइबर-उत्पीड़न भी शामिल है. रिपोर्ट में इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि "मुख्य धारा के AI टूल्स... भेदभाव को बढ़ाने या हिंसा और दुर्व्यवहार को तेज़ करने जैसे अवांछित परिणाम दे सकते हैं." उदाहरण के लिए, मुख्य धारा के AI टूल्स का इस्तेमाल गलत जानकारी फैलाने वाले कैंपेन चलाने या नफ़रत फैलाने वाला कंटेंट और उत्पीड़न करने वाले कैंपेन को अपने आप और बड़े पैमाने पर बनाने और फैलाने के लिए किया जा सकता है. कई हमले "अक्सर जान-बूझकर और सुनियोजित तरीके से किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की आवाज़ को दबाना होता है."
महिलाओं और लड़कियों के साथ भेदभाव पर संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह की 2026 की रिपोर्ट में यह बताया गया कि: “टेक्नोलॉजी की मदद से होने वाली लैंगिक हिंसा सिर्फ़ ऑनलाइन दुरुपयोग के अलग-अलग मामले नहीं हैं, बल्कि यह भेदभाव का स्ट्रक्चरल टूल है जो सार्वजनिक, राजनैतिक और सामाजिक जीवन में महिलाओं और लड़कियों की हिस्सेदारी में रुकावट डालता है.” वर्चुअल हिंसा, अक्सर सार्वजनिक जगहों पर होने वाली हिंसा और दमन के तरीकों को ही दिखाती और बढ़ाती है. महिलाओं और लड़कियों को डिजिटल दुनिया से दूर करके, टेक्नोलॉजी की मदद से होने वाली लैंगिक हिंसा असमानता को और मज़बूत करती है, उनकी स्वतंत्रता को ठेस पहुँचाती है और समावेशी लोकतांत्रिक भागीदारी के लिए ज़रूरी माहौल को कमज़ोर करती है, जो नागरिक और राजनैतिक अधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिज्ञापत्र के अनुच्छेद 19 के प्रावधानों के तहत उन्हें प्राप्त मानवाधिकारों को खतरे में डालता है...” ( A/HRC/ 62/48, पैरा. 49). संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) ने 2026 में रिपोर्ट किया कि उत्तरी अमेरिका और यूरोप में 70% महिलाओं ने डिजिटल माध्यमों से होने वाली लैंगिक हिंसा का अनुभव किया है, जिसमें ऑनलाइन उत्पीड़न शामिल है. इस केस में लोगों के कमेंट, उन महिलाओं की खास परेशानियाँ भी बताते हैं जो लिंग और यौन स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे मुद्दों पर बोलती हैं जिन्हें कुछ जगहों पर “वर्जित” माना जाता है (देखें PC – 32637 – शार्लेट मैन्सन, सिटी लॉ स्कूल).
ब्रिटिश संसद की महिला और समानता समिति ने जनवरी 2026 में यह डॉक्यूमेंट किया कि हिजाब पहनने वाली मुस्लिम महिलाओं को ऑनलाइन और सार्वजनिक स्थानों पर उत्पीड़न का ज़्यादा सामना करना पड़ता है और वे नस्ल, लिंग तथा धर्म के कारण "तिहरी सज़ा" झेलती हैं. समिति ने कहा कि इसके कारण "लोग खुद पर पाबंदी लगाने लगते हैं और सार्वजनिक जीवन में हिस्सा लेना छोड़ देते हैं."
2. यूज़र सबमिशन
कंटेंट को हटाने का अनुरोध करने के लिए रिपोर्ट करने वाले यूज़र ने बोर्ड के समक्ष अपनी अपील में बताया कि बिना सहमति के किसी महिला की लाइकनेस दिखाने के लिए AI का उपयोग किया गया, जिससे गुमराह करने वाला कंटेंट गढ़ा जा सके और उसके सामाजिक कार्यों के लिए उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जा सके.
3. Meta की कंटेंट पॉलिसी और सबमिशन
Meta के धमकाने और उत्पीड़न से जुड़े कम्युनिटी स्टैंडर्ड में कहा गया है कि धमकी और उत्पीड़न के कई रूप हो सकते हैं और कंपनी “इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करती क्योंकि इससे लोगों को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करने में बाधा आती है...”. यह पॉलिसी हमले की गंभीरता, टार्गेट के सार्वजनिक हस्ती होने के स्टेटस और उनके वयस्क या नाबालिग होने के आधार पर चार लेवल की सुरक्षा देती है. सबसे गंभीर हमलों (टियर 1) से सभी लोगों को सुरक्षा दी गई है, लेकिन आम लोगों, कम चर्चित सार्वजनिक हस्तियों और नाबालिगों को कम गंभीर हमलों (टियर 2 – 4) के खिलाफ़ अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है. दूसरे शब्दों में, Meta की पॉलिसी उन लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है जो ज़्यादा चर्चा में नहीं रहते और/या अपनी उम्र के कारण कमज़ोर हैं.
शारीरिक अपीयरेंस को लेकर किसी को हीन बताना
धमकाने और उत्पीड़न से जुड़ी पॉलिसी के टियर 1 के तहत, हर किसी को "शारीरिक अपीयरेंस को लेकर हीन बताने वाले बयानों" से सुरक्षा मिलती है. टियर 1, दुर्व्यवहार की सबसे गंभीर कैटेगरी है जिसमें सभी लोगों को सुरक्षा दी गई है – सार्वजनिक हस्तियाँ, आम लोग और नाबालिग. Meta ने पाया कि पोस्ट से इस नियम का उल्लंघन नहीं होता. भले ही स्वास्थ्य से जुड़ी एक्टिविटी और जंक फूड को एक साथ रखने का मतलब यह निकाला जा सकता है कि महिला के अपीयरेंस पर तंज कसा जा रहा है, Meta को ऐसा कोई स्पष्ट बयान नहीं मिला जिसमें उसके रंग-रूप की सीधी आलोचना की गई हो या उसे कमतर दिखाया गया हो.
हेरफेर करके बनाई गई अवांछित फ़ोटो
सभी तीन शर्तें पूरी होने पर “हेरफेर करके बनाई गई अवांछित फ़ोटो” को टियर 3 के तहत हटा दिया जाता है.
पहली, यह सुरक्षा सिर्फ़ आम लोगों या नाबालिगों को दी जाती है जो अनैच्छिक सार्वजनिक हस्तियाँ हैं. पॉलिसी बनाने के Meta के कारण के अनुसार, निजी लोगों को "अपमानित करने" या "शर्मिंदा करने" से बचाने के लिए सुरक्षा का यह दायरा और भी व्यापक है. Meta, सार्वजनिक हस्तियों और आम लोगों के बीच अंतर को उचित बताता है ताकि “लोगों को चर्चा करने का अवसर मिल सके, जिसमें अक्सर उन लोगों के बारे में आलोचनात्मक टिप्पणी शामिल होती है जिन्हें समाचारों में दिखाया जाता है या जिनकी सार्वजनिक ऑडियंस की संख्या बहुत ज़्यादा होती है.” पॉलिसी में सार्वजनिक हस्तियों को उन लोगों के रूप में परिभाषित किया गया है जो “राज्य और राष्ट्रीय स्तर के सरकारी अधिकारी होते हैं, इन कार्यालयों के राजनैतिक उम्मीदवार होते हैं, सोशल मीडिया पर दस लाख से ज़्यादा फ़ैन या फ़ॉलोअर वाले लोग होते हैं और बड़ा न्यूज़ कवरेज पाने वाले लोग होते हैं.” तथाकथित "सीमित दायरे वाली सार्वजनिक हस्तियाँ", जिनमें "वे व्यक्ति शामिल हैं जिनकी प्रसिद्धि मुख्य रूप से उनके आंदोलन या पत्रकारिता तक सीमित है या जो अनजाने में प्रसिद्ध हो गए हैं," भी टियर 3 के हमलों से सुरक्षित नहीं हैं. इस केस में Meta ने कहा कि उसने टार्गेट की गई महिला को आम नागरिक माना, न कि कोई सार्वजनिक हस्ती या सीमित दायरे वाली सार्वजनिक हस्ती, इसलिए वह अवांछित रूप से हेरफेर की गई फ़ोटो से सुरक्षा पाने की हकदार थी.
दूसरी, जिस व्यक्ति की फ़ोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है, उसे उस कंटेंट की रिपोर्ट करके यह बताना होगा कि उसे यह पसंद नहीं है. पॉलिसी में कहा गया है कि अगर व्यक्ति खुद रिपोर्ट करता है, तो कंपनी को यह “समझने में मदद मिलती है कि जिस व्यक्ति को टार्गेट किया गया है, उसे धमकी या उत्पीड़न महसूस हो रहा है.” Meta ने कन्फ़र्म किया कि जिस महिला को टार्गेट किया गया था, उसने इस पोस्ट की रिपोर्ट नहीं की, इसलिए यह शर्त पूरी नहीं हुई.
तीसरी, कंटेंट का “हेरफेर की गई फ़ोटो” होना ज़रूरी है, जिसे पॉलिसी में सार्वजनिक रूप से परिभाषित नहीं किया गया है. हालाँकि, Meta ने बोर्ड को बताया कि यह नियम सिर्फ़ उन डिजिटल हेरफेर पर लागू होता है जिनसे किसी व्यक्ति का अपीयरेंस बदल जाता है, न कि उनके कामों के चित्रण पर. इस केस में, कंटेंट में महिला को ऐसी बातें कहते और ऐसे काम करते हुए दिखाया गया है जो असलियत से अलग हैं. Meta के अनुसार, उनके अपीयरेंस में कोई डिजिटल हेरफेर नहीं किया गया था, इसलिए पॉलिसी के तहत इसे "हेरफेर की गई फ़ोटो" नहीं माना गया.
टार्गेटेड सामूहिक उत्पीड़न
सुरक्षा के चार टियर के अलावा, Meta के धमकाने और उत्पीड़न से जुड़े कम्युनिटी स्टैंडर्ड में यह भी कहा गया है कि मानवाधिकार कार्यकर्ताओं सहित "ऑफ़लाइन हिंसा के शिकार होने की ज़्यादा संभावना वाले लोगों" को टार्गेट करने वाले “निर्देशित सामूहिक उत्पीड़न” को हटाया जा सकता है. Meta ने कहा कि इस पॉलिसी को “एन्फ़ोर्स करने के लिए अतिरिक्त संदर्भ की ज़रूरत होती है” (यानी पॉलिसी को बड़े पैमाने पर एन्फ़ोर्स नहीं किया जाता और सिर्फ़ विशेषज्ञ आंतरिक टीमों द्वारा इसका एन्फ़ोर्समेंट किया जाता है). Meta का कहना है कि जिस व्यक्ति को टार्गेट किया गया, वह उसकी मानवाधिकार कार्यकर्ता की परिभाषा में आता है, लेकिन उन्हें वह पोस्ट और उसके खिलाफ़ इस्तेमाल की गई इसी तरह की दूसरी पोस्ट को देखकर ऐसा नहीं लगा कि उनमें दूसरों को उत्पीड़न करने के लिए उकसाया गया है. Meta के अनुसार लोगों को उसकी प्रोफ़ाइल पर भेजने या सामूहिक रूप से उल्लंघन करने वाला कंटेंट बनाने के लिए कोई सुनियोजित कोशिश नहीं की गई थी.
बोर्ड ने Meta से धमकाने और उत्पीड़न करने वाले कंटेंट की रिपोर्टिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न करने वाले सुनियोजित कैंपेन और धमकाने और उत्पीड़न से जुड़े AI-जेनरेटेड वीडियो के लिए नियमों के एन्फ़ोर्समेंट संबंधी सवाल पूछे. Meta ने सभी सवालों के जवाब दिए.
4. पब्लिक कमेंट
बोर्ड को तीन ऐसे पब्लिक कमेंट मिले जो सबमिशन की शर्तें पूरी करते हैं. एक कमेंट मध्य और दक्षिणी एशिया से, एक अमेरिका और कनाडा से और एक यूरोप से सबमिट किया गया था. प्रकाशन की सहमति के साथ सबमिट किए गए पब्लिक कमेंट पढ़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें.
सबमिशन में अन्य थीम के अलावा इन विषयों पर बात की गई थी: लिंग आधारित गलत जानकारी और AI-जेनरेटेड उत्पीड़न, धमकाने और उत्पीड़न से जुड़े कंटेंट के बारे में Meta की रिपोर्ट करने की शर्त, सार्वजनिक चर्चाओं और मानवाधिकारों की वकालत पर ऑनलाइन उत्पीड़न का असर और यौन स्वास्थ्य जानकारी में आने वाली रुकावटें.
5. ओवरसाइट बोर्ड का विश्लेषण
बोर्ड ने इस केस को इसलिए चुना ताकि यह देखा जा सके कि AI-जेनरेटेड वीडियो किस तरह ऑनलाइन उत्पीड़न के स्वरूप को बदल रहे हैं, Meta के यूज़र्स के अधिकारों पर इनका क्या असर पड़ रहा है और महिलाओं और लड़कियों की अभिव्यक्ति और भागीदारी के अधिकारों पर इसके क्या असर पड़ सकते हैं. यह केस बोर्ड की सात रणनीतिक प्राथमिकताओं में से दो, ऑटोमेशन और AI और लिंग के लिए प्रासंगिक है.
5.1 Meta की कंटेंट पॉलिसी का अनुपालन
I. कंटेंट से जुड़े नियम
बोर्ड के ज़्यादातर सदस्य मानते हैं कि यह वीडियो, धमकाने और उत्पीड़न से जुड़े कम्युनिटी स्टैंडर्ड का कई तरह से उल्लंघन करता है. धमकाने और उत्पीड़न से जुड़े कम्युनिटी स्टैंडर्ड के पॉलिसी बनाने के कारण में Meta कहता है कि वह ऐसा कंटेंट हटा देता है जिसका उद्देश्य आम लोगों को “अपमानित करना या शर्मिंदा करना” होता है. इस कंटेंट का उद्देश्य और असर साफ़ तौर पर यही लगता है कि इसे किसी महिला के अपीयरेंस और महिला स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों की वकालत का बदला लेने के लिए उसे जान-बूझकर अपमानित और शर्मिंदा करने के लिए बनाया गया है.
शारीरिक अपीयरेंस को लेकर किसी को हीन बताना
बोर्ड के ज़्यादातर सदस्यों का मानना है कि AI-जेनरेटेड वीडियो, टार्गेट की गई महिला के शारीरिक अपीयरेंस के बारे में "किसी को हीन बताना" है, जो नियमों का उल्लंघन करता है. यह झूठा दावा करता है कि वे स्वास्थ्य के क्षेत्र में किसी सरकारी पद पर हैं (अपने देश की "राजदूत"), ताकि इस दावे और उसके शरीर के आकार और कथित शारीरिक स्वास्थ्य के बीच एक स्पष्ट विरोधाभास दिखाया जा सके. वीडियो में उन्हें अजीब तरह के व्यायाम करते हुए और जंक फ़ूड खाते हुए असली जैसा दिखाया गया है, जो उनके अपीयरेंस के आधार पर उन्हें हीन दिखाने और अपमानित करने का साफ़ और सीधा दावा है.
बोर्ड के ज़्यादातर सदस्यों के अनुसार, यह चिंता की बात है कि Meta ने इस कंटेंट को हीनता दिखाने वाला "साफ़" बयान नहीं माना, खास तौर पर इसलिए क्योंकि उल्लंघन तय करने के लिए Meta के अपने नियमों में "साफ़ तौर पर" ऐसा होना ज़रूरी नहीं है. इस केस में उल्लंघन का पता लगाने के लिए झूठे बयान और विज़ुअल रिप्रेज़ेंटेशन की तुलना से निकाले गए निष्कर्ष पर निर्भर है, लेकिन इसका असर न तो अस्पष्ट है और न ही मामूली. जेनरेटिव AI टूल्स की बढ़ती पहुँच और क्षमताओं ने पाखंड के बेबुनियाद आरोप लगाने और उन्हें शेयर की क्षमता को बहुत तेज़ी से बढ़ा दिया है. Meta द्वारा विज़ुअल कंटेंट पर नियमों को गलत तरीके से लागू करने पर बोर्ड ने पहले भी सवाल उठाए हैं, क्योंकि वीडियो या फ़ोटो में सीधा उल्लंघन न दिखने पर वह संदर्भ का विश्लेषण करने में या तो बहुत ज़्यादा शाब्दिक हो जाता है या कमज़ोर पड़ जाता है (क्निन कार्टून, ट्रांसजेंडर लोगों को टार्गेट करने के लिए पोलिश भाषा में की गई पोस्ट, पेरू में मानवाधिकार रक्षक को निशाना बनाने वाला कंटेंट देखें). विज़ुअल कंटेंट और लिखित कंटेंट को लेकर Meta के एन्फ़ोर्समेंट में अंतर यहाँ साफ़ दिखता है. बोर्ड के सवालों के बाद, Meta ने उस पोस्ट के नीचे किए गए चार कमेंट हटा दिए, जिनमें महिला के बारे में अपमानजनक और उसे मनुष्यों से कमतर बताने वाली लिखित तुलनाएँ की गई थीं. बोर्ड की नज़र में, वे कमेंट्स वीडियो के मैसेज से ज़्यादा साफ़ नहीं थे, जिससे Meta के एन्फ़ोर्समेंट में मनमानी का आभास होता है. यह मानते हुए कि Meta के प्लेटफ़ॉर्म पर विज़ुअल कंटेंट को बढ़ावा देने पर ज़्यादा ज़ोर दिया जाता है और यह कि मॉडरेशन यह तय करता है कि लोग उसके प्लेटफ़ॉर्म पर कैसे बात करते हैं, हीन बताने के सिर्फ़ "स्पष्ट” बयानों को हटाने का यह तरीका गलत है. सोशल मीडिया पर अस्पष्ट हमले, धमकियाँ और अपमान आम बात है और इनसे निपटने में Meta की नाकामी या इंकार के कारण, धमकी और उत्पीड़न से यूज़र्स की सुरक्षा और एन्फ़ोर्समेंट में बड़ी कमियाँ रह जाती हैं.
कुछ लोग यह दावा कर सकते हैं कि यह पोस्ट व्यंग्य या हास्य की कोशिश है, लेकिन Meta ने धमकाने और उत्पीड़न से जुड़े कम्युनिटी स्टैंडर्ड में हास्य के लिए कोई अपवाद नहीं रखा है. यह पोस्ट उनके बनावटी सार्वजनिक जीवन (वास्तव में वे सेहतमंद भोजन या व्यायाम का प्रचार नहीं कर रही थीं) और उनके शारीरिक अपीयरेंस के बीच जिस पाखंड को उजागर करने की कोशिश करती है, वह स्पष्ट रूप से किसी व्यक्ति के रंग-रूप के कारण उसे धमकाने और उसका मज़ाक उड़ाने के उद्देश्य से किया गया है.
हेरफेर करके बनाई गई अवांछित फ़ोटो
बोर्ड के ज़्यादातर सदस्यों का मानना है कि अगर उस महिला ने फ़ोटो ढूँढकर उसकी रिपोर्ट कर दी होती, तो इसे अवांछित हेरफेर वाली फ़ोटो से जुड़ी पॉलिसी का उल्लंघन मान लिया जाता. यह नियम, व्यक्ति द्वारा खुद की गई रिपोर्ट को ही हेरफेर की गई फ़ोटो के “अवांछित” या सहमति रहित होने के एकमात्र संकेत मानता है. इससे धमकी के शिकार लोगों पर खुद रिपोर्ट करने का भारी बोझ आता है (PC-32633 – सेंटर फ़ॉर रिप्रोडक्टिव राइट्स; PC-32637 – शार्लेट मैन्सन, सिटी लॉ स्कूल देखें) और यह शर्त पूरी नहीं हुई. इसके बावजूद, बोर्ड के ज़्यादातर सदस्य Meta की इस व्याख्या से सहमत नहीं है कि अगर महिला ने पोस्ट की रिपोर्ट की भी होती, तो भी यह इस नियम का उल्लंघन नहीं होता. “हेरफेर की गई फ़ोटो” का सामान्य अर्थ यह है कि किसी व्यक्ति के कहे गए शब्दों या किए गए काम में हेरफेर की गई हो और यह सिर्फ़ उसके शारीरिक अपीयरेंस में बदलाव करने तक ही सीमित नहीं है. यह साफ़ नहीं है कि अपीयरेंस और काम में हेरफेर के बीच अंतर करने के पीछे Meta का क्या मकसद है. जैसा कि इस केस में देखा गया, बातों और आचरण में हेरफेर करना, लोगों को उनके अपीयरेंस को लेकर उतना ही (या शायद उससे ज़्यादा) अपमानित या शर्मिंदा कर सकता है, जितना कि उनके अपीयरेंस को काल्पनिक ढंग से और बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से होता है (PC-32635 – डिजिटल राइट्स फ़ाउंडेशन देखें). जैसा कि Meta की गलत जानकारी संबंधी पॉलिसी के राष्ट्रपति बाइडेन का छेड़छाड़ वाला वीडियो में देखा गया था, किसी एक दौर के कंटेंट ट्रेंड के अनुसार तैयार किए गए एन्फ़ोर्समेंट गाइडेंस, तकनीकी प्रगति के कारण बहुत जल्द बेकार हो सकते हैं. हाइपर-रियलिस्टिक जेनरेटिव AI वीडियो में हुई प्रगति, बाइडेन के केस पर बोर्ड के फ़ैसले के बाद से भी, यह संकेत देती है कि धमकाने और उत्पीड़न पर Meta के नियमों को भी अपडेट करने की ज़रूरत है.
टार्गेटेड सामूहिक उत्पीड़न
बोर्ड इस बात पर Meta से सहमत है कि दिखाई गई कैंपेनर, एक मानवाधिकार कार्यकर्ता है और बोर्ड यह स्वीकार करता है कि इस पोस्ट में उनके खिलाफ़ उत्पीड़न का निर्देश देने के लिए कोई स्पष्ट योजना नहीं बनाई गई थी या निर्देश नहीं दिया गया था. फिर भी, बोर्ड के ज़्यादातर सदस्यों का मानना है कि Meta का यह निष्कर्ष इस बात की बहुत संकीर्ण व्याख्या पर टिका है कि डिजिटल दौर में "निर्देशित" सामूहिक उत्पीड़न कैसा होता है. कई मुख्य सोशल मीडिया अकाउंट्स इस दुर्व्यवहार में शामिल हुए और असल में लोगों का ध्यान उनकी ओर नकारात्मक रूप से खींचा. इससे उन पर सामूहिक हमला शुरू हो गया, जिसका इस केस की पोस्ट भी एक हिस्सा थी. इसमें सामूहिक उत्पीड़न वाले सभी संकेत मौजूद थे. बोर्ड ने अपनी रिसर्च में पाया कि इस महिला के सरकारी पद पर होने का झूठा दावा करने वाले कंटेंट को एक दिन में 250 बार तक भी शेयर किया गया. रिसर्च की अवधि के दौरान कुल मिलाकर यह संख्या 1,000 से ज़्यादा थी. एक जैसे या लगभग एक जैसे कैप्शन वाली कई पोस्ट्स के समूहों में समानता, इस काम के सुनियोजित रूप से किए जाने का सबूत देती है और जिस महिला को टार्गेट किया गया, उसने निश्चित रूप से इसे सामूहिक उत्पीड़न के तौर पर महसूस किया होगा. सुनियोजित काम का यह लेवल, उत्पीड़न करने के इरादे का ठोस सबूत है और Meta के एन्फ़ोर्समेंट सिस्टम की उस बुनियादी कमी को उजागर करता है, जिसमें यूज़र्स को उल्लंघन करने वाले किसी कैंपेन के तहत आने वाली कई पोस्ट की एक साथ रिपोर्ट करने के खास टूल नहीं दिए गए हैं. बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'X' पर ऐसे उदाहरण भी देखे, जिनमें यूज़र्स ने AI चैटबॉट Grok से पूछा कि क्या वे झूठे दावे सच हैं, तो उन्हें जवाब मिला कि वे दावे सच हैं.
बोर्ड इस बात से सहमत है कि Meta ने इस पोस्ट के नीचे उन कमेंट्स को हटाकर सही काम किया जिनमें सीधे तौर पर मनुष्यों से कमतर बताने वाली तुलनाएँ की गई थीं. हालाँकि ऐसा तब किया गया जब बोर्ड ने Meta का ध्यान इस ओर दिलाया. बोर्ड के ज़्यादातर सदस्यों के अनुसार, इन कमेंट्स से पता चलता है कि लोगों को मूल पोस्ट समझ में आ गई थी और उन्होंने उस पोस्ट के क्रिएटर के साथ मिलकर, टार्गेट की गई महिला के सामूहिक उत्पीड़न में हिस्सा लिया. बोर्ड के अन्य सदस्यों ने माना कि ये कमेंट उल्लंघन करने वाले थे, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि किसी पोस्ट के क्रिएटर को दूसरों के कमेंट्स के आधार पर नहीं परखा जाना चाहिए.
बोर्ड के कुछ सदस्यों के लिए, यह पोस्ट धमकाने और उत्पीड़न से जुड़े कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन नहीं करती, क्योंकि इसमें "शारीरिक अपीयरेंस को लेकर किसी को हीन बताने वाला कोई बयान" नहीं है. जैसा कि बोर्ड के ज़्यादातार सदस्यों ने किया, इस नियम का यह मतलब निकालना कि इसमें अनुमान शामिल हैं, अत्यधिक व्यापक है और यह अन्य संभावित अर्थों की अनदेखी कर केवल एक संदर्भ को प्राथमिकता देता है. यह वीडियो उस आम बातचीत के बारे में है जो समाचारों में स्वस्थ जीवन की सलाह देने वाले और खुद उसका पालन न करने वाले व्यक्ति के बीच के विरोधाभास पर सवाल उठाती है. बोर्ड के कुछ सदस्यों के अनुसार, पाखंड को इस तरह सबके सामने लाना भले ही बुरा या कठोर लगे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि उनके शारीरिक अपीयरेंस की वजह से उन्हें किसी से कम दिखाया जा रहा है. साथ ही, बोर्ड के कुछ सदस्यों ने यह भी कहा कि जिस महिला को टार्गेट किया गया, उसे अवांछित हेरफेर की गई फ़ोटो से जुड़ी टियर 3 की सुरक्षा इसलिए नहीं मिलती क्योंकि वह Meta के तर्कों के कारण नहीं, बल्कि एक “सीमित दायरे वाली सार्वजनिक हस्ती” होने के कारण निजी नागरिक नहीं है. ऐसा इसलिए है क्योंकि वे एक हिमायती संगठन के लिए सार्वजनिक रूप से काम करती हैं और इसी रूप में राष्ट्रीय न्यूज़ मीडिया पर आती हैं. बोर्ड के इन सदस्यों के अनुसार, ऐसी मिलती-जुलती पोस्ट की संख्या से टार्गेटेड सामूहिक उत्पीड़न से जुड़ा उल्लंघन साबित नहीं होता, क्योंकि यह पोस्ट Meta की धमकाने और उत्पीड़न से जुड़ी पॉलिसी की सीमा में नहीं आती.
5.2 Meta की मानवाधिकारों से जुड़ी ज़िम्मेदारियों का अनुपालन
बोर्ड के ज़्यादातर सदस्यों का मानना है कि Meta की मानवाधिकार से जुड़ी ज़िम्मेदारियों के तहत, इस पोस्ट को हटाना सही है. बोर्ड के कुछ सदस्यों का मानना है कि ऐसा करने की कोई ज़रूरत नहीं है.
1. अभिव्यक्ति की आज़ादी (आर्टिकल 19 ICCPR)
जहाँ राज्य, अभिव्यक्ति पर प्रतिबंध लगाता है, वहाँ प्रतिबंधों को वैधानिकता, वैधानिक लक्ष्य और आवश्यकता और आनुपातिकता की शर्तों को पूरा करना चाहिए (आर्टिकल 19, पैरा. 3, नागरिक और राजनीतिक अधिकार पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिज्ञापत्र (ICCPR)). इन आवश्यकताओं को अक्सर “तीन भागों वाला परीक्षण” कहा जाता है. बोर्ड इस फ़्रेमवर्क का उपयोग बिज़नेस और मानवाधिकारों से जुड़े संयुक्त राष्ट्र संघ के मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुरूप Meta की मानवाधिकार ज़िम्मेदारियों को समझने के लिए करता है, जिसके लिए Meta ने खुद अपनी कॉर्पोरेट मानवाधिकार पॉलिसी में प्रतिबद्धता जताई है. जैसा कि अभिव्यक्ति की आज़ादी के बारे में संयुक्त राष्ट्र के खास रैपर्टर में कहा गया है कि भले ही “कंपनियों का सरकारों के प्रति दायित्व नहीं है, लेकिन उनका प्रभाव इस तरह का है जो उनके लिए अपने यूज़र की सुरक्षा के बारे में इस तरह के सवालों का मूल्यांकन करना ज़रूरी बनाता है” ( A/74/486, पैरा. 41).
I. वैधानिकता (नियमों की स्पष्टता और सुलभता)
वैधानिकता के सिद्धांत के लिए यह ज़रूरी है कि अभिव्यक्ति को सीमित करने वाले नियमों को एक्सेस किया जा सकता हो और वे स्पष्ट हों. उन्हें पर्याप्त सटीकता के साथ बनाया गया हो ताकि लोग अपने व्यवहार को उसके अनुसार बदल सकें (सामान्य कमेंट सं. 34, पैरा. 25). इसके अलावा, ये नियम “उन लोगों को अभिव्यक्ति की आज़ादी पर प्रतिबंध लगाने के निरंकुश अधिकार नहीं दे सकते, जिनके पास इन नियमों को लागू करने की ज़िम्मेदारी है” और नियमों में “उन लोगों के लिए पर्याप्त मार्गदर्शन भी होना ज़रूरी है जिन पर इन्हें लागू करने की ज़िम्मेदारी है ताकि वे यह पता लगा सकें कि किस तरह की अभिव्यक्ति को उचित रूप से प्रतिबंधित किया गया है और किसे नहीं,” (जैसा कि पहले बताया जा चुका है). अभिव्यक्ति की आज़ादी पर संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष रैपर्टर ने कहा है कि ऑनलाइन अभिव्यक्ति की निगरानी करने के मामले में निजी संस्थानों पर लागू होने वाले नियम स्पष्ट और विशिष्ट होने चाहिए (A/HRC/38/35, पैरा. 46). Meta के प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करने वाले लोगों के लिए ये नियम एक्सेस करने और समझने लायक होने चाहिए और उनके एन्फ़ोर्समेंट के संबंध में कंटेंट रिव्यूअर्स को स्पष्ट गाइडेंस दिया जाना चाहिए.
बोर्ड के ज़्यादातर सदस्यों ने पाया कि इस मामले में फ़ैसले तक पहुँचने के लिए Meta के नियम काफ़ी स्पष्ट थे, लेकिन साथ ही उन्होंने तीन ऐसे सुझाव दिए जहाँ Meta के गोपनीय आंतरिक मार्गदर्शन को अपडेट करने की ज़रूरत है ताकि वे लोगों को दिखाई देने वाले नियमों से मैच हो सकें. इससे ज़्यादा सटीक एन्फ़ोर्समेंट और Meta के नियमों की उसके द्वारा व्याख्या में मनमानी की धारणा को कम करने में मदद मिल सकती है.
पहला, रिव्यूअर्स को यह स्पष्ट मार्गदर्शन मिलना चाहिए कि "शारीरिक अपीयरेंस को लेकर हीन बताने वाले बयानों" के दायरे में लिखित या बोले गए शब्दों के साथ-साथ फ़ोटो और वीडियो से होने वाले उल्लंघन भी आने चाहिए. रिव्यूअर्स को यह समझाने वाले खास उदाहरण मददगार होंगे कि डीपफ़ेक इस कैटेगरी में कैसे आ सकते हैं.
दूसरा, पॉलिसी के नियमों और उनके एन्फ़ोर्समेंट के तरीकों में अंतर के कारण जो भ्रम होता है, वह AI-जेनरेटेड कंटेंट के हर जगह फैलने के साथ और बढ़ जाएगा और इसके कारण पॉलिसी में बदलाव की ज़रूरत है. Meta को यह स्पष्ट करना चाहिए कि अवांछित और हेरफेर की गई फ़ोटो पर उसकी पॉलिसी में किसी व्यक्ति के शब्दों या आचरण में बिना सहमति के किया गया बदलाव भी शामिल है और लोगों को दिखाई देने वाले नियम को यह बताने के लिए अपडेट किया जाना चाहिए. अगर किसी व्यक्ति को किसी हेरफेर की गई फ़ोटो में अपमानित, शर्मिंदा या कोई अवैध काम करते हुए गलत रूप से दिखाया जाता है, तो यह पॉलिसी लागू होनी चाहिए.
तीसरा, Meta को "निर्देशित सामूहिक उत्पीड़न" से जुड़े अपने नियम की शर्तों को और स्पष्ट करना चाहिए. जैसा कि नीचे बताया गया है, Meta को इस तरह के सामूहिक उत्पीड़न कैंपेन को पहचानने और हटाने की अपनी प्रक्रिया को बेहतर बनाना होगा, जिसमें पॉलिसी और एन्फ़ोर्समेंट में बदलाव शामिल हो सकते हैं.
II. कानूनी लक्ष्य
अभिव्यक्ति की आज़ादी पर लगाए जाने वाले सभी प्रतिबंधों में ICCPR में सूचीबद्ध कानूनी लक्ष्यों में से एक या एक से ज़्यादा को भी पूरा किया जाना चाहिए, जिसमें अन्य लोगों के अधिकारों की रक्षा शामिल है (अनुच्छेद 19, पैरा. 3, ICCPR). धमकाने और उत्पीड़न से जुड़ा कम्युनिटी स्टैंडर्ड दूसरों के अधिकारों को सुरक्षा देता है, जिसमें उनकी प्राइवेसी, प्रतिष्ठा और सार्वजनिक जीवन में भागीदारी (ICCPR के अनुच्छेद 17 और 25) और शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य (आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिज्ञापत्र का अनुच्छेद 12) का अधिकार शामिल है.
III. आवश्यकता और आनुपातिकता
ICCPR के अनुच्छेद 19(3) के तहत, आवश्यकता और आनुपातिकता के सिद्धांत के अनुसार यह ज़रूरी है कि अभिव्यक्ति की आज़ादी पर लगाए जाने वाले प्रतिबंध “उनके सुरक्षात्मक कार्य को सही तरीके से पूरा करने वाले होने चाहिए; उनसे उन लोगों के अधिकारों के साथ कम से कम हस्तक्षेप होना चाहिए, जिन अधिकारों से उन्हें सुरक्षात्मक कार्यों का लाभ मिल सकता है; उन हितों के अनुसार सही अनुपात में होने चाहिए, जिनकी सुरक्षा की जानी है,” (सामान्य कमेंट सं. 34, पैरा. 34).
इस विश्लेषण की शुरुआत उस महिला के अधिकारों से करना ज़रूरी है जिसे उत्पीड़न के इस कैंपेन में टार्गेट किया गया था. साथ ही इसकी शुरुआत उन लोगों के अधिकारों से भी करना ज़रूरी है, जिन्हें यौन और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी ज़रूरी जानकारी मिलनी चाहिए थी यानी वही जानकारी जो वह महिला, न्यूज़ में बताने आई थी. यह लंबे समय से डॉक्यूमेंट किया जाता रहा है कि जो महिलाएँ ऑनलाइन सार्वजनिक चर्चाओं में शामिल होती हैं, खास तौर पर अगर ऐसी चर्चाएँ लोगों की नज़रों में आती हैं और अगर महिलाएँ अल्पसंख्यक धार्मिक या जातीय समूहों से संबंधित हैं, तो उन्हें अन्य लोगों की तुलना में सोशल मीडिया पर उत्पीड़न और दुर्व्यवहार की बहुत ज़्यादा सामना करना पड़ता है (PC-32635; “#Toxictwitter: ऑनलाइन महिलाओं के खिलाफ़ हिंसा और दुर्व्यवहार,” एमनेस्टी इंटरनेशनल रिपोर्ट, नवंबर 2018; “दुर्व्यवहार का कोई बहाना नहीं,” पेन अमेरिका रिपोर्ट, मार्च 2021 देखें).
असली जैसे लगने वाले जेनरेटिव AI वीडियो बनाने की तकनीक तेज़ी से आगे बढ़ रही है जिससे किसी भी ऑनलाइन व्यक्ति की नकल करना आसान हो गया है, इसलिए अलोकप्रिय और नापसंद राय रखने वालों और उपेक्षित समूहों के लोगों को धमकाने और उनका उत्पीड़न करने के लिए इनके इस्तेमाल में बढ़ोतरी हुई है. यह ज़रूरी नहीं है कि इससे धमकाने और उत्पीड़न के ऐसे नए नुकसान पैदा हों जिनका समाधान करने के लिए नए नियम बनाने पड़ें, लेकिन इसने व्यापकता, तेज़ी से बेहतर होते जेनरेटिव AI ऐप्स के कंटेंट की विश्वसनीयता और अति-यथार्थवादी और कपटपूर्ण समानता का इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति को धमकाने या उसका उत्पीड़न करने से पड़ने वाले गहरे प्रभावों से जुड़ी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. प्लेटफ़ॉर्म के इंसेंटिव, खास तौर पर एंगेजमेंट-आधारित एल्गोरिद्म और मॉनेटाइज़ेशन प्रोग्राम, इन असर को और बढ़ा देते हैं.
बोर्ड के ज़्यादातर सदस्यों का मानना है कि Meta की मानवाधिकार से जुड़ी ज़िम्मेदारियों को निभाने के लिए उसे और बेहतर तरीके अपनाने की ज़रूरत है, जिससे इस केस के AI-जेनरेटेड वीडियो जैसे कंटेंट को धमकाने और उत्पीड़न से जुड़ी पॉलिसी के उल्लंघन पर हटाया जा सके. बोर्ड के कुछ सदस्यों के अनुसार, जो धमकाने और उत्पीड़न के असर को लेकर भी चिंतित हैं, अगर ऐसा कंटेंट नियमों के खिलाफ़ पाया जाता है, तो उसे हटाने के बजाय उस पर लेबल लगाने, उसका डिमोशन करने या मॉनेटाइज़ेशन बंद करने जैसे कम कठोर उपाय किए जा सकते हैं. इन सदस्यों के अनुसार, ये कदम Meta की मानवाधिकार से जुड़ी ज़िम्मेदारियों के ज़्यादा अनुरूप हैं और अभिव्यक्ति पर ज़रूरत से ज़्यादा रोक से बचने के लिए ज़रूरी है.
बोर्ड के ज़्यादातर सदस्यों के अनुसार इसे हटाना ज़रूरी है क्योंकि ऐसा कोई कम कठोर उपाय नहीं है जो पर्याप्त सुरक्षा दे सके. इस केस में नुकसान का मुख्य कारण झूठ बोलना नहीं है, बल्कि किसी की असली जैसी फ़ोटो को उसे अपमानित करने और गलत ढंग से पेश करने के हथियार की तरह इस्तेमाल करना है. इसे कंटेंट पर चेतावनी स्क्रीन लगाकर, लेबल लगाकर या उसे डिमोट करके ठीक नहीं किया जा सकता, क्योंकि इससे उत्पीड़न करने वाला कंटेंट फिर भी प्लेटफ़ॉर्म पर बना रहेगा. इसके अलावा, लेबल का इस्तेमाल बहुत कम ही किया जाता है और जब तक थर्ड-पार्टी फ़ैक्ट-चेकर्स ऐसे कंटेंट को रेट न करें, तब तक ये उपाय कंटेंट के प्रसार को न तो रोकते हैं और न ही धीमा करते हैं (इज़राइल-ईरान संघर्ष के दौरान AI-जेनरेटेड वीडियो देखें).
हटाने की कार्रवाई आनुपातिक भी है क्योंकि प्रतिबंध से टार्गेटेड महिला की प्राइवेसी और प्रतिष्ठा के साथ-साथ सार्वजनिक जीवन में भागीदारी के उसके अधिकार को होने वाले फ़ायदे, उस यूज़र की अभिव्यक्ति पर पड़ने वाले बोझ से ज़्यादा हैं जिसका कंटेंट हटाया गया है.
प्रतिबंधित की गई अभिव्यक्ति की जनहित वैल्यू बहुत कम है या है ही नहीं. बोर्ड के ज़्यादातर सदस्यों ने यह भी कहा कि महिला ने कुछ भी गलत या पाखंडपूर्ण नहीं किया है; इस कंटेंट में दुर्भावना से उसकी बात को गलत ढंग से पेश किया गया है ताकि उस पर हमला किया जा सके, न कि उसके तर्कों के मूल विषय पर चर्चा की जाए. इसके अलावा, दुर्व्यवहार का टार्गेट एक आम इंसान है. वह कोई सार्वजनिक हस्ती नहीं है जो किसी पद पर हो या अन्यथा किसी ऐसे पद पर हो जिसके लिए उसे इस तरह के हमलों को ज़्यादा सहन करना पड़े (सामान्य टिप्पणी सं. 34, ऊपर बताए अनुसार, पैरा. 38 पर). इस पोस्ट को हटाने के बाद भी, जिस यूज़र ने इसे पोस्ट किया था, वह उन्हीं मुद्दों पर चर्चा कर सकता है जिन पर उस महिला ने न्यूज़ में चर्चा की थी, बशर्ते वह अप्रासंगिक और निजी हमले न करे. दूसरी ओर, उस महिला ने न्यूज़ इंटरव्यू में यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और सरकारी शिक्षा पॉलिसी की आलोचना से जुड़ी जो बातें कहीं, उसमें कई लोगों की दिलचस्पी है.
बोर्ड की रिसर्च में यह पता चला कि इस केस के कंटेंट जैसी कई पोस्ट (जिनमें से कई AI-जेनरेटेड थीं) Facebook और Instagram पर कई अलग-अलग अकाउंट के साथ-साथ Meta के बाहर के प्लेटफ़ॉर्म पर भी दिखाई दे रही थीं और उनके कैप्शन अक्सर समान या काफ़ी हद तक समान थे. कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म (X और YouTube समेत) ने भी किसी व्यक्ति का उत्पीड़न करने वाले AI-जेनरेटेड कंटेंट पर Meta की तरह ही गोलमोल रवैया अपनाया है, लेकिन कुछ ने अपने सुरक्षा उपायों को लेकर ज़्यादा साफ़ बात रखी है. उदाहरण के लिए, TikTok के नियम AI-जेनरेटेड ऐसी लाइकनेस (जिसे "किसी व्यक्ति की पहचानी जा सकने वाली फ़ोटो, वीडियो या ऑडियो, जिसमें उनका चेहरा, शरीर, आवाज़ और जेस्चर शामिल हैं" के तौर पर परिभाषित किया गया है) पर रोक लगाते हैं, जिनका इस्तेमाल किसी व्यक्ति को धमकाने या उसका उत्पीड़न करने के लिए किया जाता है. साथ ही, ये नियम AI-जेनरेटेड ऐसे कंटेंट के बारे में जानकारी देना ज़रूरी बनाते हैं, जिससे ऐसा लगे कि कोई व्यक्ति कुछ कह या कर रहा है, जबकि असल में उसने ऐसा कुछ नहीं किया. इस तरह का दुर्व्यवहार, खास तौर जब यह बड़े पैमाने पर और कई प्लेटफ़ॉर्म पर किया जाता है, तो इसका टार्गेट हुए लोगों पर मानसिक असर पड़ता है. इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है, यह आपसी उत्पीड़न और हिंसा की शुरुआत हो सकती है और लोग असली में सार्वजनिक बातचीत से दूर रहने को मज़बूर हो सकते हैं. यौन और प्रजनन स्वास्थ्य के मुद्दों पर खुलकर बोलने वाली इस महिला जैसे लोगों के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है. यह आचरण न सिर्फ़ टार्गेट हुए व्यक्ति की अभिव्यक्ति को दबाता है जिससे उसकी लक्षित ऑडियंस के जानकारी पाने के अधिकार पर असर पड़ता है, बल्कि उन अन्य लोगों की अभिव्यक्ति पर भी असर डाल सकता है जो इस उत्पीड़न को देखते हैं और सार्वजनिक चर्चा में शामिल होने के खतरों को समझ जाते हैं. इस तरह के दुर्व्यवहार को बढ़ावा देने वाला माहौल न सिर्फ़ इसे सामान्य बनाने का जोखिम पैदा करता है, बल्कि उस उपेक्षा को भी आगे बढ़ाता है जिसे वह हासिल करना चाहता है. ऐसे कंटेंट के नुकसान और प्रभाव, जिसमें टार्गेट किए गए व्यक्ति की डिजिटल हेरफेर की गई फ़ोटो या वीडियो शामिल हैं, अक्सर एक पूरे समूह और व्यापक समुदाय तक फैल जाते हैं, जिससे कई मानवाधिकार कमज़ोर होते हैं और इस डराने वाले असर के कारण लोग सार्वजनिक जीवन में कम भागीदारी करते हैं (PC-32637 – शार्लेट मैन्सन, सिटी लॉ स्कूल; A/HRC/62/48 देखें). यह केस रिपोर्ट किया गया AI-जेनरेटेड अश्लील वीडियो के फ़ैसले के आधार पर यह स्पष्ट करता है कि "डीपफ़ेक" से होने वाले नुकसान सिर्फ़ बिना सहमति वाले यौन कंटेंट के उत्पीड़न तक ही सीमित नहीं है.
जहाँ बोर्ड के कई केसों में महिलाओं के चेहरों का उपयोग करके उनके AI-जेनरेटेड यौन वीडियो बनाने पर फ़ोकस किया गया है, वहीं यह केस यह दर्शाता है कि गैर-यौन सिंथेटिक नकल से भी यूज़र्स के अधिकारों का कितना भारी उल्लंघन हो सकता है. यह डीपफ़ेक, ऑनलाइन उत्पीड़न के एक बड़े कैंपेन के संदर्भ में पोस्ट किया गया था, जिसमें पोस्ट करने वाले ने सिर्फ़ अपनी बात रखने के बजाय एक ऐसा डीपफ़ेक शेयर किया जो बेहद अपमानजनक और नीचा दिखाने वाला था. सामूहिक रूप से धमकाने या उत्पीड़न के इस समग्र प्रभाव का उद्देश्य इस व्यक्ति की प्राइवेसी और गरिमा पर चोट करके उन्हें सार्वजनिक जीवन से दूर करना था.
कुल मिलाकर, ऐसे कंटेंट का सामाजिक असर भी होता है और यह दूसरी महिलाओं और लड़कियों, खास तौर पर उनकी तरह दिखने वाले लोगों को यह साफ़ संदेश देता है कि वे अपनी आवाज़ न उठाएँ. बोर्ड को मिले सार्वजनिक कमेंट के अनुसार, यह केस "ऐसी घटना बताता है जिसमें स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और प्रजनन अधिकारों पर खुलकर बोलने वाली महिलाओं और लड़कियों को अनुपातहीन रूप से लैंगिक उत्पीड़न, हेरफ़ेर किए गए मीडिया और दुष्प्रचार का सामना करना पड़ता है" (PC-32633 – सेंटर फ़ॉर रिप्रोडक्टिव राइट्स देखें). AI-जेनरेटेड कंटेंट का यह रूप महिलाओं और लड़कियों, खास तौर पर धार्मिक पहचान वाली महिलाओं को, उन विषयों पर बोलने से रोक सकता है जिन्हें उनके समाज में वर्जित या विवादित माना जाता है. बोर्ड के ज़्यादातर सदस्यों के अनुसार, जवाबी भाषा के ज़रिए पीड़ितों का साथ देने को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, लेकिन इससे धमकाने और उत्पीड़न का समाधान नहीं होगा. ऐसा खास तौर पर दुनिया के उन भागों में देखा जाता है जहाँ सरकारी सेंसरशिप, समाज का डर और नागरिक संगठनों के पास संसाधनों और मीडिया की आज़ादी की कमी के चलते जवाबी भाषा को अनुकूल माहौल नहीं मिल पाता. साथ ही, प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद बाकी उपेक्षित लोगों के लिए ये बातें पक्की नहीं हैं.
बोर्ड के कुछ सदस्यों के अनुसार, कंटेंट को हटाना न तो आवश्यक था और न अनुपातिक. इस केस में यूज़र के आचरण से असहमति जताना और उसकी आलोचना करना सही है, लेकिन फिर भी जनहित के अनुसार न्यूज़ और उनमें नज़र आने वाले लोगों पर खुलकर और आलोचनात्मक ढंग से बात करने की आज़ादी होनी चाहिए. इसमें ऐसी अभिव्यक्ति का समर्थन करना ज़रूरी है जो, इस कंटेंट की तरह, आपत्तिजनक और कुछ मामलों में अपमानजनक और आहत करने वाली भी होती है. इस संदर्भ में सेंसरशिप से समाज में दूरियाँ ही बढ़ेंगी, खास तौर पर अगर लोगों को यह लगे कि सार्वजनिक हस्तियों की आलोचना को अलग नज़रिया होने के कारण हटाया जा रहा है. बोर्ड के कुछ सदस्यों के अनुसार इस मामले में जिस व्यक्ति को टार्गेट किया गया, उसने इस अनुभव के बाद अपनी बात रखी और बड़ी संख्या में प्रसिद्ध हस्तियों ने उनका समर्थन किया और जवाबी भाषा के ज़रिए उन्हें परेशान करने वालों को सबक सिखाया. बोर्ड के कुछ सदस्य इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर Meta इस केस में बहुमत वाले सदस्यों के फ़ैसले को बड़े पैमाने पर एन्फ़ोर्स करने की कोशिश करेगा, तो अभिव्यक्ति की आज़ादी पर ज़रूरत से ज़्यादा प्रतिबंध लगेंगे और सत्ता में बैठे लोग उचित आलोचना को दबाने के लिए धमकाने और उत्पीड़न से जुड़ी पॉलिसी का दुरुपयोग कर सकते हैं. Meta के धमकाने और उत्पीड़न से जुड़े कुछ नियमों का सीमित दायरा इस दुरुपयोग को रोकने के लिए उचित है और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून, बोर्ड के कुछ सदस्यों के अनुसार, कंपनी से इससे ज़्यादा कठोर तरीका अपनाने की ज़रूरत नहीं दिखाता.
2. समाधान की उपलब्धता
जेनरेटिव AI वीडियो के उल्लंघन करने वाले उपयोग के कई पुराने केसों की तरह (जैसे महिला सार्वजनिक हस्तियों की AI से बनीं अश्लील फ़ोटो, रिपोर्ट किया गया AI-जेनरेटेड अश्लील वीडियो), Meta ने इस बार भी रिव्यू के लिए इस कंटेंट को कोई प्राथमिकता नहीं दी, चाहे वह शुरुआती रिपोर्ट हो या अपील. बोर्ड, उल्लंघन करने वाले कंटेंट के खिलाफ़ आने वाली यूज़र रिपोर्ट की संख्या को लेकर चिंतित है, जिन्हें क्लासिफ़ायर के अनुसार ह्यूमन रिव्यू में लिया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता. यह धमकाने और उत्पीड़न के केसों में और भी चिंताजनक हो जाता है, क्योंकि कंटेंट का रिव्यू न होने से पीड़ितों को भारी नुकसान होता है और सही यूज़र रिपोर्ट को अनदेखा करने से Meta के मॉडरेशन सिस्टम से लोगों का भरोसा उठ जाता है. कंटेंट मॉडरेशन में ऑटोमेशन के उपयोग से उन यूज़र रिपोर्टों की संख्या काफ़ी घट सकती है जिनका रिव्यू नहीं होता, खास तौर पर ऐसे मामलों में जिनमें फ़ैसला स्पष्ट होता है. इससे रिव्यूअर्स का समय ज़्यादा जटिल या खास मामलों के लिए बच जाएगा.
बोर्ड इस बात पर फिर से ज़ोर देता है कि उत्पीड़न के शिकार लोगों पर ही अक्सर कंटेंट की रिपोर्ट करने का बोझ होता है और थर्ड-पार्टी रिपोर्टिंग टूल की कमी इस समस्या को और गंभीर बना देती है, खास तौर पर जब उत्पीड़न वायरल हो जाता है (लैंगिक पहचान से जुड़ी बहस के वीडियो देखें). दुनिया के उन भागों की महिलाओं के लिए ये चुनौतियाँ बहुत ज़्यादा गंभीर हैं, खास तौर पर उन महिलाओं के लिए जो हिजाब पहनती हैं या जिनकी धार्मिक पहचान साफ़ झलकती है, जहाँ समाज के नियमों, भेदभाव और हिंसा के कई और मिले-जुले तरीकों से उनकी आज़ादी छीनी जाती है.
Meta अपनी पॉलिसी और गाइडलाइन में बदलाव कर रहा है ताकि ऐसे कंटेंट को उल्लंघन करने वाला माना जाए, फिर चाहे वह विज़ुअल रूप में हो और उसमें सीधे या शाब्दिक तौर पर कुछ न कहा गया हो, इसलिए यह ज़रूरी है कि उसके सिस्टम ऐसे पोस्ट को रिव्यू में प्राथमिकता देने के लिए ट्रेन किया जाए. साथ ही, रिव्यू करने वाले लोगों की कमी के कारण रिपोर्ट को अपने आप बंद न हों, इसके लिए पर्याप्त रिसोर्स को सही तरीके से उपलब्ध कराया जाना चाहिए. जहाँ लोगों को सामूहिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, वहाँ जुड़े हुए उल्लंघनों की रिपोर्ट करने के टूल दिए जाने चाहिए. इन रिपोर्ट को प्राथमिकता देकर पूरे संदर्भ के साथ रिव्यू किया जाना चाहिए.
6. ओवरसाइट बोर्ड का फ़ैसला
बोर्ड के ज़्यादातर सदस्यों ने Meta के कंटेंट को बनाए रखने के फ़ैसले को बदलते हुए उस पोस्ट को हटाने के लिए कहा.
7. सुझाव
कंटेंट पॉलिसी
1. धमकाने और उत्पीड़न से जुड़ी पॉलिसी की कमियाँ दूर करने के लिए, Meta को "अवांछित हेरफेर की गई फ़ोटो" को सार्वजनिक रूप से इस तरह परिभाषित करना चाहिए, जिसमें किसी आम व्यक्ति के डीपफ़ेक शामिल हों और उन डीपफ़ेक में उनसे ऐसा कुछ कहलवाया या करवाया गया हो जो उन्होंने असल में कहा या किया न हो. साथ ही इसमें किसी व्यक्ति के अपीयरेंस में हेरफेर भी शामिल होना चाहिए.
बोर्ड इस सुझाव को तब लागू मानेगा जब पॉलिसी को सार्वजनिक रूप से इस परिभाषा के साथ अपडेट कर दिया जाएगा.
एन्फ़ोर्समेंट
बोर्ड ने लैंगिक पहचान वीडियो बंडल के फ़ैसले वाले अपने पिछले सुझाव को दोहराया, जिसमें थर्ड-पार्टी अकाउंट को धमकाने और उत्पीड़न करने वाले कंटेंट की रिपोर्टिंग की परमिशन देने के लिए कहा गया था (सुझाव सं. 3). बोर्ड ने इस केस में इस सुझाव की प्रासंगिकता को नोट किया. बोर्ड इस बात से चिंतित है कि यह सुझाव देने के बाद एक साल बीच जाने के बावजूद, Meta का जवाब अभी भी पेंडिंग है क्योंकि वह सुझाव की व्यवहार्यता का आकलन कर रहा है. बोर्ड, Meta को इस बात के लिए प्रेरित करता है कि वह यह आकलन पूरा करके सुझाव को लागू करे.
2. डीपफ़ेक के उपयोग से सामूहिक उत्पीड़न के शिकार लोगों से रिपोर्टिंग का बोझ घटाने के लिए, Meta को उल्लंघन करने वाली “अवांछित हेरफेर की गई फ़ोटो” के मामलों को हटाने के लिए मीडिया मैचिंग बैंक में जोड़ना चाहिए.
बोर्ड इस सुझाव को तब लागू मानेगा जब Meta, बोर्ड को यह सबूत दे देगा कि वह डीपफ़ेक के खिलाफ़ प्राप्त शिकायतों को उसी तरह के अन्य कंटेंट पर भी लागू कर सकता है.
3. समाधान की एक्सेस सुनिश्चित करने के लिए, Meta को AI-जेनरेटेड या हेरफेर किए गए मीडिया के संकेतों का इस्तेमाल गंभीरता के संकेतों के तौर पर करना चाहिए ताकि रिपोर्ट को रिव्यू में प्राथमिकता दी जा सके.
बोर्ड इस सुझाव को तब लागू माना जाएगा जब Meta इस बात का सबूत देगा कि धमकाने और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट्स की ह्यूमन रिव्यू कतार में AI-जेनरेशन को प्राथमिकता तय करने वाले सिग्नल के रूप में शामिल किया गया है. साथ ही, वह अपने आप बंद होने वाली धमकाने और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट्स की संख्या में होने वाले बदलाव के आँकड़े भी शेयर करेगा.
प्रक्रिया संबंधी नोट:
- ओवरसाइट बोर्ड के फ़ैसले पाँच मेंबर्स के पैनल द्वारा लिए जाते हैं और उन पर बोर्ड के ज़्यादातर मेंबर्स की सहमति होती है. ज़रूरी नहीं है कि बोर्ड के फ़ैसले, सभी सदस्यों की राय दर्शाएँ.
- अपने चार्टर के तहत, ओवरसाइट बोर्ड उन यूज़र्स की अपील का रिव्यू कर सकता है, जिनका कंटेंट Meta ने हटा दिया था और उन यूज़र्स की अपील का रिव्यू कर सकता है जिन्होंने उस कंटेंट की रिपोर्ट की थी जिसे Meta ने बनाए रखा. साथ ही, बोर्ड Meta की ओर से रेफ़र किए गए फ़ैसलों का रिव्यू कर सकता है (चार्टर आर्टिकल 2, सेक्शन 1). बोर्ड के पास Meta के कंटेंट से जुड़े फ़ैसलों को कायम रखने या उन्हें बदलने का बाध्यकारी अधिकार है (चार्टर आर्टिकल 3, सेक्शन 5; चार्टर आर्टिकल 4). बोर्ड ऐसे गैर-बाध्यकारी सुझाव दे सकता है, जिनका जवाब देना Meta के लिए ज़रूरी है (चार्टर आर्टिकल 3, सेक्शन 4; आर्टिकल 4). जहाँ Meta सुझावों पर एक्शन लेने की प्रतिबद्धता व्यक्त करता है, वहाँ बोर्ड उनके लागू होने की निगरानी करता है.