नौकरी संबंधी घोटालों पर ज़्यादा कार्रवाई की ज़रूरत दिखाने वाला ताइवान केस
29 जनवरी 2026
ओवरसाइट बोर्ड ने Meta से धोखाधड़ी वाली ऑनलाइन श्रम भर्ती को रोकने के लिए और ज़्यादा कोशिशें करने का आह्वान किया है। अपने प्लेटफ़ॉर्म से ऐसे धोखाधड़ी वाले भर्ती कंटेंट, जो ऑफ़लाइन नुकसान का कारण बनता है, को हटाने के साथ ही, Meta को जानकारी वाली एक सूचना तब भी दिखानी चाहिए, जब यूज़र ऐसे कंटेंट से जुड़ते हैं, जो Meta की पॉलिसी का उल्लंघन कर सकता है, लेकिन जहां इसका ऑटोमेटेड सिस्टम, कंटेंट को हटाए जाने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त नहीं होता। इससे विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म पर फैलने वाले घोटाले वाले कंटेंट से यूज़र को अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी।
ताइवानी पुलिस विभाग द्वारा नौकरी संबंधी घोटालों पर जारी चेतावनी वाले कंटेंट को हटाने के केस के विश्लेषण में, बोर्ड ने Meta के उस मूल फ़ैसले को बदल दिया, जिसमें कंटेंट को हटाया गया था।
इस केस के बारे में
अक्टूबर 2024 में, ताइवानी पुलिस विभाग ने अपने Facebook पेज पर एक पोस्ट को रीशेयर किया था। इस पोस्ट में एनिमेटेड सूअरों और पुलिस की वर्दी पहने एक पक्षी की तस्वीर है, जो एक तख्ती लिए हुए है। तस्वीर पर चीनी भाषा में लिखा गया टेक्स्ट, नौकरी संबंधी घोटालों के संकेतों का वर्णन करता है और नौकरी चाहने वालों को चेतावनी देता है। तस्वीर के कैप्शन में नौकरी संबंधी घोटाले से जुड़े कीवर्ड की वैसी ही सूची, धोखाधड़ी से बचने के तरीके के बारे में सलाह और घोटालों से बचाने वाली हेल्पलाइन की जानकारी शामिल है।
जुलाई 2025 में, Meta के ऑटोमेटेड सिस्टम ने इस कंटेंट को मानव शोषण संबंधी कम्युनिटी स्टैंडर्ड का संभावित रूप से उल्लंघन करने वाला पाया और फिर इसे हटा दिया। पुलिस विभाग के Facebook पेज के एक व्यवस्थापक ने Meta से अपील की। एक मानवीय रिव्यूअर ने मूल फ़ैसले को कायम रखा। इसके बाद व्यवस्थापक ने बोर्ड के समक्ष अपील की और बताया कि यह पोस्ट धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से थी और रोजगार पाने के सुरक्षित तरीकों के बारे में जनता को शिक्षित करने तथा जागरूकता बढ़ाने के लिए एक सरकारी पहल का हिस्सा थी।
जब बोर्ड इस केस को Meta के ध्यान में लाया, तो Meta के विषय विशेषज्ञों ने पोस्ट को मानव शोषण और धोखाधड़ी, घोटाले, और भ्रामक तरीकों संबंधी पॉलिसी के तहत पोस्ट को रिव्यू किया और निष्कर्ष निकाला कि यह जागरूकता बढ़ाने और शिक्षित करने के लिए शेयर की गई थी। कंपनी ने पोस्ट को रिस्टोर कर दिया।
अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोहों द्वारा किए जा रहे ऑनलाइन श्रम घोटाले, जिनमें लोगों को तस्करी का शिकार बनाया जाता है या उनसे पैसे ठगे जाते हैं, सोशल मीडिया पर एक गंभीर समस्या हैं। रिपोर्टों के अनुसार, ताइवान में सोशल मीडिया पोस्ट, घोटालों का सबसे तेज़ी से बढ़ता स्रोत हैं, और अधिकांश ऑनलाइन घोटालों से होने वाला नुकसान Facebook विज्ञापनों से जुड़ा है। बोर्ड ने पाया कि नौकरी संबंधी घोटालों के संकेत वाली कई पोस्ट में, यूज़र से Facebook से बाहर के मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म पर फ़ॉलो अप करने को कहा जाता है।
मुख्य निष्कर्ष
ऑफ़लाइन नुकसान पहुंचाने वाले, भर्ती संबंधी धोखाधड़ी वाले कंटेंट को अपने प्लेटफ़ॉर्म से हटाने के साथ ही, Meta को अपनी टेक्नोलॉजी में सुधार के तरीके खोजने चाहिए, ताकि उसकी पॉलिसी का उल्लंघन न करने वाले, घोटालों से बचाने वाले कंटेंट को बेहतर ढंग से पहचाना जा सके।
इस तरह का व्यापक कंटेंट भी हो सकता है, जिसमें भर्ती संबंधी धोखाधड़ी के कुछ संकेत हों, लेकिन नुकसान से उसका संबंध काफ़ी कमज़ोर हो। गंभीर ऑफ़लाइन नुकसान की संभावना से बचाते हुए, अभिव्यक्ति की रक्षा करने के लिए, Meta को कम दखल देने वाले उपायों पर विचार करना चाहिए, जो इन विशिष्ट पैटर्न को लक्षित करें।
उदाहरण के लिए, Meta के Messenger चैट में उन्नत घोटाला पहचान प्रणाली है, जो यूज़र को हाल के चैट संदेश को तब AI रिव्यू के लिए भेजने की सुविधा देती है, जब “कोई नया संपर्क, संभावित घोटाले वाला संदेश भेजता है।” यदि संभावित घोटाले का पता चलता है, तो यूज़र को एक चेतावनी पॉप-अप दिखाई देता है, जिसमें आम घोटालों की जानकारी और संदिग्ध खाते को ब्लॉक करने या उसकी शिकायत करने जैसे सुझाव दिए जाते हैं।
धोखाधड़ी वाली श्रम भर्ती के प्रसार को सभी प्लेटफ़ॉर्म पर रोकने और यूज़र को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए, Meta को अपने प्लेटफ़ॉर्म यूज़र के लिए भी ऐसी ही जानकारी वाली सूचना शुरू करनी चाहिए। यह सूचना उन पोस्ट पर लागू नहीं होगी, जो Meta की मानव शोषण या धोखाधड़ी, घोटाले और भ्रामक तरीकों संबंधी पॉलिसी का उल्लंघन करती हैं और जिन्हें अब भी हटाया जाना चाहिए। हालांकि, इस पॉलिसी को लागू करने में एक बड़ी अस्पष्ट स्थिति है, क्योंकि तेज़ी से बदलते इस क्षेत्र में बच निकलने के तरीके लगातार विकसित हो रहे हैं।
बोर्ड ने पाया कि भले ही Meta के क्लासिफ़ायर के लिए इस पोस्ट का आकलन करना चुनौतीपूर्ण रहा हो, लेकिन यह स्पष्ट रूप से, घोटाले से बचाने वाला कंटेंट है। यह न तो मानव शोषण संबंधी और न ही धोखाधड़ी, घोटाले और भ्रामक तरीकों संबंधी पॉलिसी का उल्लंघन करता है। बोर्ड ने पाया कि Facebook से इस कंटेंट को हटाना, Meta की मानवाधिकार ज़िम्मेदारियों के अनुरूप नहीं था।
ओवरसाइट बोर्ड का फ़ैसला
बोर्ड ने कंटेंट को हटाने के, Meta के मूल फ़ैसले को बदल दिया।
बोर्ड के ये भी सुझाव हैं कि Meta:
- सभी प्लेटफ़ॉर्म पर, धोखाधड़ी वाली श्रम भर्ती के प्रसार को रोकने के लिए, जानकारी वाली एक सूचना शुरू की जाए। यह सूचना तब लागू हो, जब यूज़र ऐसे कंटेंट से जुड़ते (प्रतिक्रिया देते, कमेंट करते, शेयर करते या बाहरी लिंक पर क्लिक करते) हैं, जिसे Meta की टेक्नोलॉजी, नौकरी संबंधी धोखाधड़ी या श्रम शोषण में भर्ती के संकेतों वाला मानती है, लेकिन इसे हटाने को लेकर कम या मध्यम स्तर के विश्वास के कारण इसे प्लेटफ़ॉर्म पर बनाए रखा जाता है।
अधिक जानकारी
इस केस के लिए पब्लिक कमेंट पढ़ने के लिए, यहाँ क्लिक करें।