बोर्ड द्वारा, गैर-सहमति वाले, AI-जनित कामुक प्रतिरूपण पर विचार किया जाना

आज, बोर्ड विचार करने के लिए एक नए केस की घोषणा कर रहा है। इसके तहत हम लोगों और संगठनों को, नीचे दिए गए बटन का उपयोग करके पब्लिक कमेंट सबमिट करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

केस चयन

चूँकि हम हर अपील की सुनवाई नहीं कर सकते हैं, इसलिए बोर्ड उन केसेज़ को प्राथमिकता देता है जो दुनिया भर के बहुत से यूज़र को प्रभावित करने की संभावना रखते हैं, जो सार्वजनिक चर्चा के लिए विशिष्ट महत्व रखता है या जो Meta की नीतियों के बारे में महत्वपूर्ण प्रश्न उठाते हैं।

आज हम जिस केस की घोषणा कर रहे हैं, वह है:

AI-जनित कामुक वीडियो, जिसकी शिकायत की गई

2026-021-IG-RA

रिपोर्टर की अपील

नीचे दिए गए बटन का उपयोग करके पब्लिक कमेंट सबमिट करें

बोर्ड एक ऐसे केस की घोषणा कर रहा है, जिसमें एक पोस्ट की शिकायत की गई थी, जिसमें एक महिला का प्रतिरूपण करने वाला, AI-जनित और बिना सहमति वाला एक कामुक वीडियो था। बोर्ड को की गई अपनी अपील में, यूज़र ने कहा कि वीडियो AI-जनित था और उनकी एक दोस्त की सहमति के बिना उनका प्रतिरूपण किया गया था, जिससे "उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान" पहुंच रहा था। बोर्ड, AI-जनित तस्वीरों और वीडियो के संदर्भ में, वयस्क नग्नता और यौन गतिविधि के नियमों पर Meta के मॉडरेशन के तरीकों का आकलन करेगा, विशेष रूप से जब ये गैर-सहमति वाले प्रतिरूपण हों, और इस केस में शामिल मुद्दों पर पब्लिक कमेंट आमंत्रित कर रहा है।    

सितंबर 2025 में, एक Instagram यूज़र ने बदन से चिपकी हुई ड्रेस पहने एक महिला का एक छोटा वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में महिला अपनी ड्रेस ठीक कर रही है और अपने शरीर को हिला रही है, जिसमें कुछ फ़्रेम में उसका अंडरवियर दिख रहा है।

अगले दिन, Meta के उस ऑटोमेटेड सिस्टम ने इस पोस्ट की पहचान की, जो ऐसे कंटेंट, खासकर वायरल होने की उच्च संभावना वाले कंटेंट का पता लगाता है, जो व्यक्तियों को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, इस शिकायत को मानवीय रिव्यू के लिए प्राथमिकता नहीं दी गई।

कुछ दिनों बाद, दो यूज़र ने इस कंटेंट की शिकायत पोर्नोग्राफ़ी के रूप में की, लेकिन उनकी शिकायतों को भी मानवीय रिव्यू के लिए प्राथमिकता नहीं दी गई और कंटेंट Instagram पर बना रहा। कंटेंट की शिकायत करने वाले यूज़र में से एक ने Meta से इसे हटाने की अपील की, लेकिन एक बार फिर पोस्ट को मानवीय रिव्यू के लिए प्राथमिकता नहीं दी गई। तब यूज़र ने बोर्ड के समक्ष अपील दायर की. 

जब बोर्ड ने इस केस पर Meta का ध्यान आकर्षित किया, तो Meta के विषय विशेषज्ञों ने पोस्ट को रिव्यू किया और निष्कर्ष निकाला कि यह पोस्ट, कंपनी के वयस्क नग्नता और यौन गतिविधि संबंधी कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन नहीं करती, क्योंकि इसमें "शारीरिक संबंध का कोई दृश्यात्मक चित्रण" या "ऐसी भाषा, जो शारीरिक संबंध को बढ़ावा देती या प्रोत्साहित करती हो" नहीं थी। इसलिए, कंपनी ने कंटेंट को नहीं हटाया, लेकिन यह निर्धारित किया कि यह केवल वयस्कों को दिखना चाहिए। Meta ने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस पॉलिसी के तहत, कंपनी "व्यक्तियों की ऐसी वास्तविक या डिजिटल तस्वीरों, जहां जांघों का जोड़, नितंब या महिला का (के) स्तन, तस्वीर का मुख्य केंद्र हो," की दृश्यता को 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के यूज़र तक सीमित करती है। उसने आगे कहा कि वीडियो में दिखाई गई महिला, जिसे Meta सार्वजनिक हस्ती नहीं मानता, अपने पैरों को हिलाकर और कपड़ों को ठीक करके अपनी जांघों के जोड़ के क्षेत्र और अंडरवियर की ओर ध्यान आकर्षित करती है। कंपनी ने कहा कि उम्र संबंधी प्रतिबंधों के साथ कंटेंट को प्लेटफ़ॉर्म पर बनाए रखना, अभिव्यक्ति के प्रति उसकी मौलिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जबकि कम उम्र के दर्शकों को ऐसी सामग्री से बचाता है, जो उनकी उम्र के लिए अनुचित हो सकती है।

बोर्ड ने इस केस को Meta की वयस्क नग्नता और यौन गतिविधि और संबंधित कम्युनिटी स्टैंडर्ड के एन्फ़ोर्समेंट में कंटेंट मॉडरेशन के तरीकों का आकलन करने के लिए चुना है, विशेष रूप से उस संदर्भ में, जहां किसी व्यक्ति की तस्वीर या सदृश्यता का उपयोग, उनकी सहमति के बिना, स्पष्ट रूप से यौन संबंधी या कामुक तरीके से किया जाता है। यह केस, बोर्ड की, पॉलिसी का ऑटोमेटेड एन्फ़ोर्समेंट और कंटेंट और लैंगिक जानकारी का क्यूरेशन संबंधी कार्यनीतिक प्राथमिकताएँ के तहत आता है।

बोर्ड उन पब्लिक कमेंट की सराहना करेगा, जो इनको संबोधित करते हैं:

  • AI-जनित स्पष्ट रूप से यौन संबंधी या कामुक तस्वीरों के उपयोग और व्यापकता के बारे में प्रासंगिक जानकारी, जो चित्रित व्यक्ति की सहमति के बिना बनाई गई है।
  • AI-जनित स्पष्ट रूप से यौन संबंधी या कामुक तस्वीरों के संदर्भ में, कलात्मक अभिव्यक्ति को सुरक्षित रखते हुए, तस्वीर या सदृश्यता के संरक्षण पर विचार।
  • AI-जनित गैर-सहमति वाली, स्पष्ट रूप से अंतरंग या कामुक तस्वीरों संबंधी पॉलिसी के एन्फ़ोर्समेंट के लिए सबसे अच्छे तरीके और सुझाव, जिनमें तस्वीरों के इस्तेमाल पर गैर-सार्वजनिक हस्तियों की सहमति निर्धारित करने के दृष्टिकोण शामिल हैं।
  • AI-जनित गैर-सहमति वाले, स्पष्ट रूप से अंतरंग कंटेंट या कामुक तस्वीरों के लिए उम्र संबंधी प्रतिबंध वाले दृष्टिकोण की प्रभावशीलता पर विचार।
  • ऐसे AI-जनित कंटेंट की शिकायत करने के लिए प्रभावी तंत्र तैयार करने के दृष्टिकोण, जहां किसी व्यक्ति की तस्वीर या सदृश्यता का स्पष्ट रूप से यौन संबंधी या कामुक तरीके से उपयोग किया गया हो।

अपने फ़ैसलों में, बोर्ड Meta को नीतिगत सुझाव जारी कर सकता है. हालाँकि ये सुझाव गैर-बाध्यकारी हैं, Meta को 60 दिनों के भीतर उन पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए. इस प्रकार, बोर्ड इस केस के लिए प्रासंगिक सुझावों का प्रस्ताव करने वाले पब्लिक कमेंट का स्वागत करता है।

पब्लिक कमेंट

अगर आपको या आपके संगठन को लगता है कि आप अहम दृष्टिकोण में अपना योगदान दे सकते हैं, जो हमारी आज घोषित केस पर फ़ैसले तक पहुंचने में मदद कर सकता है, तो आप नीचे के बटन का उपयोग करके, अपना योगदान सबमिट कर सकते/सकती हैं। कृपया ध्यान दें कि पब्लिक कमेंट बिना किसी नाम के सबमिट की जा सकती हैं। पब्लिक कमेंट विंडो 14 दिनों के लिए खुली है, जो गुरुवार, 26 फ़रवरी को 23:59 प्रशांत मानक समय (PST) पर बंद होगी।

आगे क्या होगा

अगले कुछ हफ़्तों में, बोर्ड मेंबर इस केस पर विचार-विमर्श करेंगे। जब वे अपने निर्णय पर पहुंच जाएंगे, तो हम इसे निर्णय पेज पर पोस्ट करेंगे।

Return to Blogs