बोर्ड द्वारा, राजनीतिक अभिव्यक्ति के लिए व्यक्तिगत डेटा के प्रकटीकरण की अनुमति देने के लिए, Meta की पॉलिसी में अपवाद का आह्वान
9 जून 2026
एक रूसी एक्टिविस्ट, जिसने एक प्रेस कार्यक्रम में अपना पासपोर्ट जलाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में उसे फाड़ दिया, से संबंधित केस में ओवरसाइट बोर्ड ने पाया कि Meta को व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी (PII) को नियंत्रित करने वाली अपनी निजता संबंधी पॉलिसी में एक अपवाद शामिल करना चाहिए, ताकि व्यक्तियों को राजनीतिक अभिव्यक्ति के एक कार्य के रूप में, अपनी स्वयं की PII को सार्वजनिक रूप से प्रकट करने की अनुमति मिल सके।
यह महत्वपूर्ण क्यों है
Meta की निजता संबंधी पॉलिसी में, PII को पोस्ट करने पर, यहां तक कि सद्भावनापूर्ण स्व-प्रकटीकरण पर भी, उचित रूप से कड़े प्रतिबंध हैं, ताकि सभी यूज़र को सार्वजनिक क्षेत्र में PII प्रकट करने से होने वाले शारीरिक और वित्तीय नुकसान के बढ़े हुए जोख़िमों से सुरक्षित रखा जा सके। हालांकि, उन पोस्ट पर ख़बरों में रहने लायक अनुमति भी लागू की जा सकती है, जिनका सार्वजनिक हित में उच्च महत्व हो। यह केस इस बात पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है कि राजनीतिक बातों को कैसे नियंत्रित किया जाता है और Meta के प्लेटफ़ॉर्म पर यूज़र की सुरक्षा कैसे की जाती है।
इस केस के बारे में
अगस्त 2025 में, जर्मनी की एक प्रमुख समाचार एजेंसी ने अपने Facebook पेज पर एक व्यक्ति के फटे हुए रूसी पासपोर्ट की तस्वीर शेयर की। पोस्ट में बायोडेटा वाला पेज दिखाई दे रहा था, जिससे उस व्यक्ति की PII उजागर हो रही थी। पोस्ट के साथ रूसी भाषा में एक कैप्शन संलग्न था, जिसमें कहा गया था कि पासपोर्ट का मालिक जर्मनी और रूस, दोनों देशों का नागरिक है, जिसे पूर्व में रूस में देशद्रोह के आरोप में दोषी ठहराया गया था, क्योंकि उसने उस सैन्य इकाई की तस्वीर ली थी, जो उसके निवास स्थान के समीप स्थित थी। पासपोर्ट के मालिक को, कैदियों की अदला-बदली के हिस्से के रूप में जेल से रिहा कर दिया गया था और वह अब जर्मनी में रह रहा है।
समाचार एजेंसी की Facebook पोस्ट, उस प्रेस कार्यक्रम की उसकी कवरेज का हिस्सा थी, जहां पासपोर्ट के मालिक ने पासपोर्ट को पहले जलाने का प्रयास किया, फिर उसे फाड़ दिया और ज़मीन पर फेंक दिया, और कथित रूप से कहा: “मुझे रूस पर शर्म आती है। मैं रूस का नागरिक नहीं होना चाहता, जो कई लोगों को यातनाएं देता है।”
पोस्ट को शेयर किए जाने के कुछ घंटों बाद, Meta के ऑटोमेटेड क्लासिफ़ायर ने इसे निजता के उल्लंघन संबंधी कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करने के कारण फ़्लैग किया। इसके बाद कई मानवीय रिव्यूअर ने पोस्ट को रिव्यू किया, जिहोंने निर्धारित किया कि यह उल्लंघनकारी थी, लेकिन इसे अतिरिक्त रिव्यू के लिए विषय-विशेषज्ञों के पास भेज दिया। विषय विशेषज्ञों ने फ़ैसला किया कि ख़बरों में रहने लायक अनुमति के तहत इस कंटेंट को Facebook पर बने रहना चाहिए।
Meta ने इस केस को बोर्ड को संदर्भित किया और बोर्ड से यह फ़ैसला करने को कहा कि क्या निजता के उल्लंघन संबंधी कम्युनिटी स्टैंडर्ड को उन पोस्ट के संबंध में अधिक लचीला बनाया जाना चाहिए, जहां किसी व्यक्ति की PII का प्रकटीकरण, राजनीतिक विरोध प्रदर्शन की कार्रवाई का केंद्रीय हिस्सा हो।
मुख्य निष्कर्ष
बोर्ड के अधिकांश मेंबर ने पाया कि हालांकि यह पोस्ट निजता के उल्लंघन संबंधी कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करती थी, लेकिन Meta ने ख़बरों में रहने लायक अनुमति के तहत इस कंटेंट को Facebook पर बनाए रखकर सही कार्य किया। बोर्ड के अधिकांश मेंबर, कंपनी के इस आकलन से सहमत हैं कि इस कंटेंट का सार्वजनिक हित में महत्व, संबंधित व्यक्ति को होने वाले संभावित नुकसान के जोख़िम से ज़्यादा है।
Meta के नियम लोगों को ऐसी पोस्ट शेयर करने की अनुमति नहीं देते, जिनमें PII शामिल हो। ऐसा इसलिए है, क्योंकि PII शेयर करने से, भले ही उसका उद्देश्य कुछ भी हो, शारीरिक और वित्तीय नुकसान हो सकते हैं। हालांकि, इस केस में Meta ने इस तथ्य को ध्यान में रखा कि पासपोर्ट के मालिक ने रूस से प्रतीकात्मक रूप से संबंध तोड़ने और एक राजनीतिक संदेश देने के लिए सार्वजनिक प्रेस कार्यक्रम में अपना ही पासपोर्ट फाड़ा था।
बोर्ड के अधिकांश मेंबर ने पाया कि हालांकि Facebook पर उस व्यक्ति की PII समाचार एजेंसी ने शेयर की थी, स्वयं उस व्यक्ति ने नहीं, लेकिन इस घटना को जान-बूझकर सार्वजनिक रूप से किया गया था और यह उस व्यक्ति के विरोध प्रदर्शन के केंद्र में था।
बोर्ड के कुछ मेंबर का मानना है कि विरोध प्रदर्शन की सार्वजनिक प्रकृति भले ही कुछ भी हो, प्लेटफ़ॉर्म पर PII प्रकाशित होने से व्यक्ति को होने वाले नुकसान का जोख़िम, जैसे कि PII का धोखाधड़ीपूर्ण उपयोग या अन्य ऑनलाइन हमले, ख़बरों में रहने लायक अनुमति के तहत पोस्ट को बनाए रखने को उचित नहीं ठहराता।
बोर्ड इस बात को लेकर चिंतित है कि Meta के पास निजता के उल्लंघन संबंधी पॉलिसी को लागू करने के लिए समर्पित क्लासिफ़ायर नहीं हैं, यानी कि पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले PII प्रकटीकरण, प्लेटफ़ॉर्म पर बने रह सकते हैं। बोर्ड यह भी पाया कि हालांकि इस केस में ख़बरों में रहने लायक अनुमति लागू की गई थी, लेकिन PII प्रकटीकरणों का अधिक सक्रिय रूप से पता लगाने के लिए Meta को उपयुक्त तकनीकी क्षमता विकसित करनी चाहिए।
बोर्ड यह भी पाया कि निजता के उल्लंघन संबंधी कम्युनिटी स्टैंडर्ड में PII शेयर करने पर लगाया गया पूर्ण प्रतिबंध, राजनीतिक कार्यों और विरोध प्रदर्शन की बातों के संदर्भ में वयस्कों द्वारा PII के स्व-प्रकटीकरण को पर्याप्त रूप से ध्यान में नहीं रखता। बोर्ड का मानना है कि राजनीतिक असहमति व्यक्त करने के साधन के रूप में, किसी व्यक्ति द्वारा अपनी PII प्रकट करने के स्वायत्त और स्वैच्छिक फ़ैसले के आधार पर, पॉलिसी संबंधी विशिष्ट अपवाद की ज़रूरत है।
बोर्ड ने यह भी पाया कि ख़बरों में रहने लायक अनुमति को लागू करने के लिए Meta जिन फ़ैक्टर के संतुलन का उपयोग करता है, वे ऑनलाइन पारदर्शिता केंद्र में और अधिक स्पष्ट होने चाहिए।
ओवरसाइट बोर्ड का फ़ैसला
बोर्ड ने, कंटेंट को बनाए रखने के Meta के फ़ैसले को कायम रखा।
बोर्ड का सुझाव है कि Meta:
- निजता के उल्लंघन संबंधी पॉलिसी का पता लगाने और उसे लागू करने के लिए हाल ही में घोषित उन्नत AI सिस्टम के उपयोग का विस्तार करे।
- ख़बरों में रहने लायक अनुमति संबंधी पॉलिसी में संशोधन करे, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वर्तमान पॉलिसी में बताए गए फ़ैक्टर (जैसे कि देश-विशिष्ट परिस्थितियां, राजनीतिक बातों) को तब किस तरह से महत्व दिया जाता है, जब यह फ़ैसला किया जाता है कि पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले कंटेंट को, ख़बरों में रहने लायक अपवाद के तहत प्लेटफ़ॉर्म पर रहने दिया जाए या नहीं।
- उचित तकनीकी क्षमताएं विकसित करने के बाद, Meta को निजता के उल्लंघन संबंधी पॉलिसी, जो PII शेयर वाली पोस्ट को प्रतिबंधित करती है, में एक अपवाद शामिल करना चाहिए, ताकि राजनीतिक अभिव्यक्ति के दौरान, यानी कि विरोध प्रदर्शन, जागरूकता बढ़ाने और निंदा व्यक्त करने के संदर्भों में, किसी वयस्क यूज़र द्वारा स्वयं पोस्ट की गई PII को शेयर करने की अनुमति दी जा सके।
अधिक जानकारी
इस केस के लिए पब्लिक कमेंट पढ़ने के लिए, यहाँ क्लिक करें।