बोर्ड द्वारा यूक्रेन केस में, प्रवासन पर टिप्पणियों से संबंधित पॉलिसी की जांच किया जाना
15 सितम्बर 2026
आज, बोर्ड विचार करने के लिए एक नए केस की घोषणा कर रहा है। इसके तहत, हम लोगों और संगठनों को, नीचे दिए गए बटन का उपयोग करके पब्लिक कमेंट सबमिट करने के लिए आमंत्रित करते हैं।
केस चयन
चूँकि हम हर अपील की सुनवाई नहीं कर सकते हैं, इसलिए बोर्ड उन केस को प्राथमिकता देता है, जो दुनिया भर के बहुत से यूज़र को प्रभावित करने की संभावना रखते हैं, जो सार्वजनिक चर्चा के लिए विशिष्ट महत्व रखते हैं या जो Meta की नीतियों के बारे में महत्वपूर्ण प्रश्न उठाते हैं।
आज हम जिस केस की घोषणा कर रहे हैं, वह है:
यूक्रेन से की गई, प्रवासन पर चर्चा करने वाली पोस्ट
2026-048-FB-UA
यूज़र की अपील
नीचे दिए गए बटन का उपयोग करके पब्लिक कमेंट सबमिट करें
इस घोषणा को यूक्रेनी में पढ़ने के लिए, यहां क्लिक करें
Щоб прочитати це рішення українською мовою, натисніть тут.
इस घोषणा को रूसी में पढ़ने के लिए, यहां क्लिक करें
Чтобы прочитать это заявление на русском языке, нажмите здесь
बोर्ड, यूक्रेन के एक Facebook खाते द्वारा, यूक्रेन में और वहां से बाहर प्रवासन पर टिप्पणी करने वाली एक पोस्ट से संबंधित केस पर विचार करेगा, जिसमें अफ़्रीकी आप्रवासियों द्वारा यूक्रेन की श्रम कमी को संभावित रूप से पूरा करना शामिल है। ऐसा करते हुए, बोर्ड यह आकलन करेगा कि Meta, संघर्ष की स्थितियों, गैर-अंग्रेजी भाषाओं और पत्रकारों तथा राजनीतिक टिप्पणीकारों के खातों सहित विवादास्पद राजनीतिक विषयों से कैसे निपटता है।
अप्रैल 2026 में, एक यूज़र ने Facebook पर टेक्स्ट और एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें यूक्रेन में और वहां से बाहर प्रवासन पर और उन सामाजिक और आर्थिक पॉलिसी पर चर्चा की गई, जिन्होंने देश में मजदूरों की कमी में योगदान दिया। रूसी भाषा में लिखे गए टेक्स्ट में, यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख किरिलो बुडानोव द्वारा दिए गए एक बयान का जवाब दिया गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि देश अपने घटते कार्यबल की समस्या का समाधान करने के लिए अफ़्रीकी देशों सहित विदेशी श्रमिकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से अपने आव्रजन प्रतिबंधों में ढील दे सकता है। यूज़र की पोस्ट, अफ़्रीकी प्रवासियों के ख़िलाफ़ यूक्रेन में जनता के आक्रोश का उपहास करती है, और उल्लेख करती है कि रूस के साथ युद्ध ने यूक्रेन के जनसांख्यिकीय संकट को और गहरा कर दिया है और देश को अंततः इस अंतर को पाटने के लिए लाखों प्रवासी श्रमिकों की आवश्यकता हो सकती है।
पोस्ट में कहा गया है कि यूक्रेन, "सबसे पिछड़े देशों से" प्रवासियों को पाकर भाग्यशाली होगा, और उनके प्रति मौजूदा नस्लवादी तथा असहिष्णु दृष्टिकोण को रेखांकित किया गया है। इसमें आगे कहा गया है कि श्रम बल की समस्या, देश की खराब आर्थिक पॉलिसी और दशकों से यूक्रेनी लोगों की उपेक्षा का परिणाम है, जो "तिलचट्टों की तरह पूरी दुनिया में फैल रहे हैं।" इसके साथ संलग्न तस्वीर में युद्ध से क्षतिग्रस्त यूक्रेन के नक्शे, यूक्रेनी सैनिकों, विस्थापित लगने वाले यूक्रेनी लोगों और सामान लिए हुए अफ़्रीकी प्रवासियों को दिखाया गया है। इस कंटेंट को करीब 76,000 व्यू, 1000 प्रतिक्रियाएं और 500 से कम शेयर और कमेंट मिले।
तीन यूज़र ने आतंकवाद, नफ़रत फैलाने वाले आचरण और धोखाधड़ी या घोटालों के लिए इस कंटेंट की शिकायत की। Meta के ऑटोमैटेड सिस्टम ने रिव्यू के लिए कंटेंट को कतार में रखा और तय किया कि इसने नफ़रत फैलाने वाले आचरण संबंधी उस पॉलिसी का उल्लंघन किया है, जो "जानवरों, रोगाणुओं या अन्य उप-मानव जीवन रूपों, जिसमें "तिलचट्टे" शामिल हैं, के साथ तुलना या सामान्यीकरण के रूप में" अमानवीय भाषा को प्रतिबंधित करती है। Meta ने इस कंटेंट को हटाने के बाद, यूज़र के खाते पर एक स्टैंडर्ड स्ट्राइक और समय-आधारित सुविधा सीमा लागू की। यूज़र ने कंटेंट को हटाने के फ़ैसले के ख़िलाफ़ Meta में अपील की, और कंपनी ने अपने ऑटोमैटेड सिस्टम द्वारा रिव्यू किए जाने के बाद, इसे हटाने के अपने मूल फ़ैसले को कायम रखा। पूरी रिव्यू प्रक्रिया के दौरान किसी भी मानवीय रिव्यूअर ने कंटेंट का मूल्यांकन नहीं किया।
यूज़र ने Meta के निर्णय के ख़िलाफ़ बोर्ड में अपील की, जिसमें कहा गया कि पोस्ट का उद्देश्य प्रवासियों का समर्थन करना और सोशल मीडिया पर उनके प्रति अत्यधिक शत्रुता की ओर ध्यान आकर्षित करना था। यूज़र ने यह भी उल्लेख किया कि यह पोस्ट में नफ़रत फैलाने वाली भाषा नहीं थी और पोस्ट ने संरक्षित विशेषताओं के आधार पर प्रवासियों पर हमला नहीं किया था, बल्कि अधिक सहिष्णुता का आह्वान किया था। उसने आगे तर्क दिया कि हाल के वर्षों में उसके Facebook खाते पर कई प्रतिबंध लगाए गए और प्रत्येक प्रतिबंध इस केस की तरह ही गलत एन्फ़ोर्समेंट के समान पैटर्न का अनुसरण करता है।
जब बोर्ड ने इस केस की ओर Meta का ध्यान आकर्षित किया, तब कंपनी के विषय विशेषज्ञों ने तय किया कि पोस्ट को हटाने का मूल फ़ैसला एक गलती था। यह कथन कि यूक्रेनी लोग "तिलचट्टों की तरह पूरी दुनिया में फैल रहे हैं" ने उसकी नफ़रत फैलाने वाले आचरण पॉलिसी का उल्लंघन नहीं किया, क्योंकि यह कुछ यूक्रेनी लोगों के व्यवहार (अर्थात, प्रवासन) के बारे में एक अभिकथन था, न कि उनके अंतर्निहित गुणों के बारे में सामान्यीकरण। इसके साथ ही, Meta ने निर्धारित किया कि "सबसे पिछड़े देशों" से आने वाले प्रवासियों के बारे में कथन, राष्ट्रीय मूल पर आधारित हमला नहीं है, बल्कि देशों के विकास के स्तर का एक निरूपण है और इसलिए नफ़रत फैलाने वाली भाषा नहीं है। Meta ने कंटेंट को रिस्टोर कर दिया और स्ट्राइक को हटा दिया। उसने यूज़र के खाते पर अब तक इकट्ठा हुई कई स्ट्राइक को भी रिव्यू किया और पाया कि उसने उनमें से लगभग आधी स्ट्राइक गलत तरीके से लगाई थीं। Meta ने खाते से इन स्ट्राइक को हटा दिया और संबंधित कंटेंट को रिस्टोर कर दिया।
बोर्ड उन पब्लिक कमेंट की सराहना करेगा, जो इनसे संबंधित हों:
- सोशल मीडिया कंपनियों को राजनीतिक आलोचना और प्रवासन के बारे में चर्चा को, संरक्षित विशेषताओं के आधार पर प्रवासियों के खिलाफ हमलों से अलग करने के लिए अपने ऑटोमैटेड पहचान सिस्टम और एन्फ़ोर्समेंट को कैसे डिज़ाइन करना चाहिए, विशेष रूप से तब, जब एन्फ़ोर्समेंट में मानवीय रिव्यू शामिल न हो।
- अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में ऑटोमैटेड एन्फ़ोर्समेंट, विशेष रूप से जहां सटीक व्याख्या के लिए सांस्कृतिक और भाषायी बारीकियों तथा संदर्भ की समझ की आवश्यकता होती है।
- सोशल मीडिया कंपनियों को अपने खातों को अति-एन्फ़ोर्समेंट से कैसे सुरक्षित रखना चाहिए, विशेष रूप से पत्रकारों और राजनीतिक टिप्पणीकारों के खातों को, जो अपनी रिपोर्टिंग और टिप्पणियों के लिए सोशल मीडिया खातों पर निर्भर हैं।
- क्या मानवीय रिव्यू के बिना ऑटोमैटेड एन्फ़ोर्समेंट, राजनीतिक कंटेंट को हटाने और खातों पर जुर्माना लगाने के दौरान पर्याप्त प्रक्रियात्मक सुरक्षा उपाय प्रदान करता है।
- खाता एन्फ़ोर्समेंट के फ़ैसलों और संबंधित अपीलों पर पारदर्शिता रिपोर्टिंग में इंडस्ट्री की सबसे अच्छी पद्धतियां।
अपने फ़ैसलों में, बोर्ड Meta को नीतिगत सुझाव जारी कर सकता है. हालांकि ये सुझाव गैर-बाध्यकारी हैं, फिर भी Meta को 60 दिनों के भीतर उन पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए। इस प्रकार, बोर्ड इस केस के लिए प्रासंगिक सुझावों का प्रस्ताव करने वाली पब्लिक कमेंट का स्वागत करता है।
पब्लिक कमेंट
अगर आपको या आपके संगठन को लगता है कि आप अहम दृष्टिकोण वाला योगदान दे सकते हैं, जो हमारे आज घोषित केस पर फ़ैसले तक पहुंचने में मदद कर सकता है, तो आप नीचे के बटन का उपयोग करके, अपना योगदान सबमिट कर सकते/सकती हैं। कृपया ध्यान दें कि पब्लिक कमेंट, बिना नाम बताए सबमिट की जा सकती हैं। पब्लिक कमेंट विंडो 14 दिनों के लिए खुली है, जो मंगलवार 29 सितंबर को प्रशांत मानक समय (PST) 23:59 बजे बंद होगी।
आगे क्या होगा
अगले कुछ हफ़्तों में, बोर्ड मेंबर इन केस पर विचार-विमर्श करेंगे। जब वे अपने फ़ैसले पर पहुंच जाएंगे, तो हम इसे फ़ैसले पेज पर पोस्ट करेंगे।