पलट जाना
व्हीलचेयर का उपयोग करने वाले व्यक्ति को टार्गेट करने वाला कमेंट
30 अप्रैल 2026
एक यूज़र ने Instagram पर एक ऐसे कमेंट को बनाए रखने के Meta के फ़ैसले के खिलाफ़ अपील की जिसमें व्हीलचेयर का उपयोग करने की वजह से एक व्यक्ति का मज़ाक उड़ाया गया था.
संक्षिप्त फ़ैसलों में उन केस का परीक्षण किया जाता है जिनमें बोर्ड द्वारा कंटेंट पर Meta का ध्यान आकर्षित करने के बाद कंपनी ने कंटेंट के बारे में अपने मूल फ़ैसले को पलटा है और इसमें Meta द्वारा मानी गई गलतियों की जानकारी होती है. उन्हें पूरे बोर्ड के बजाय, बोर्ड के किसी सदस्य द्वारा स्वीकृत किया जाता है, उनमें पब्लिक कमेंट शामिल नहीं होते और उन्हें बोर्ड द्वारा आगे के फ़ैसलों के लिए आधार नहीं बनाया जा सकता. संक्षिप्त फ़ैसले, Meta के फ़ैसलों में सीधे बदलाव लाते हैं, इन सुधारों के बारे में पारदर्शिता देते हैं और साथ ही यह बताते हैं कि Meta अपने एन्फ़ोर्समेंट में कहाँ सुधार कर सकता है.
सारांश
एक यूज़र ने Instagram पर एक ऐसे कमेंट को बनाए रखने के Meta के फ़ैसले के खिलाफ़ अपील की जिसमें व्हीलचेयर का उपयोग करने की वजह से एक व्यक्ति का मज़ाक उड़ाया गया था. जब बोर्ड ने Meta का ध्यान अपील पर आकर्षित किया, तो कंपनी ने अपना मूल फ़ैसला पलट दिया और कमेंट को हटा दिया.
केस की जानकारी
यह केस Instagram पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के जवाब में लिखे गए एक कमेंट से संबंधित है. सितंबर 2025 में, एक यूज़र ने एक वीडियो क्लिप पोस्ट की जिसमें दो लोग नज़र आ रहे थे, एक व्यक्ति व्हीलचेयर का उपयोग करता था और दूसरा चल-फिर सकता था. इस पर एक टेक्स्ट ओवरले भी था, जिसमें व्हीलचेयर का उपयोग करने वाले किसी व्यक्ति को डेट करने के चार फ़ायदे बताए गए थे. ऐसा लगता है कि वीडियो को इस तरह बनाया गया था, ताकि वह मज़ाकिया और स्नेहपूर्ण लगे. विचाराधीन केस के कंटेंट, जो कि इस वीडियो का जवाब है, में यह कहा गया है: "और वह कभी भाग नहीं [sic] पाई [salute emoji]."
बोर्ड को दिए अपने बयान में, अपील करने वाले यूज़र ने कहा कि इस केस जैसे कमेंट "दिव्यांग व्यक्तियों या विकलांगता से जूझ रहे लोगों को निंदित करते हैं और उन्हें इंसान से कमतर महसूस कराते हैं." यूज़र ने यह भी कहा कि इस तरह के कमेंट, जैसे कि इस केस में किए गए थे, व्हीलचेयर उपयोग करने वाले की गतिशीलता संबंधी बाधाओं के कारण “यौन उत्पीड़न या बलात्कार की धमकी” का संकेत देते हैं.
Meta ने शुरुआत में कमेंट को प्लेटफ़ॉर्म पर बने रहने दिया था. हालाँकि, बोर्ड द्वारा इस केस को Meta के ध्यान में लाए जाने के बाद, कंपनी ने पाया कि कंटेंट से उसकी पॉलिसी का उल्लंघन हुआ था. Meta की धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी पॉलिसी के तहत, कंपनी "मृत्यु या स्वास्थ्य संबंधी समस्या का जश्न मनाने या उसका मज़ाक उड़ाने" की परमिशन नहीं देती है. कंपनी ने केस कमेंट के उस बयान को नोट किया, जिसमें कहा गया था कि व्हीलचेयर का उपयोग करने वाली महिला "कभी भाग नहीं पाएगी," जिससे यह संकेत मिलता है कि शारीरिक गतिशीलता की कमी के कारण वे वहाँ से जा पाने में असमर्थ हैं. Meta ने यह निष्कर्ष निकाला कि यह कमेंट अप्रत्यक्ष रूप से उस व्यक्ति का मज़ाक उड़ाता है जो अपनी चिकित्सीय स्थिति के कारण व्हीलचेयर का उपयोग करता है और इस तरह से यह कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन करता है. इसके बाद, Meta ने उस कमेंट को Instagram से हटा दिया.
बोर्ड का प्राधिकार और दायरा
बोर्ड को उस यूज़र के अपील करने के बाद Meta के फ़ैसले का रिव्यू करने का अधिकार है, जिसने ऐसे कंटेंट की रिपोर्ट की जिसे तब छोड़ दिया गया था (चार्टर आर्टिकल 2, सेक्शन 1; उपनियम आर्टिकल 3, सेक्शन 1).
जहाँ बोर्ड द्वारा रिव्यू किए जा रहे केस में Meta यह स्वीकार करता है कि उससे गलती हुई है और वह अपना फ़ैसला पलट देता है, वहाँ बोर्ड उस केस का चुनाव संक्षिप्त फ़ैसले के लिए कर सकता है (उपनियम अनुच्छेद 2, सेक्शन 2.1.3). बोर्ड, कंटेंट मॉडरेशन प्रोसेस के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने, गलतियों में कमी लाने और Facebook, Instagram और Threads के यूज़र्स के लिए निष्पक्षता बढ़ाने के लिए मूल फ़ैसले का रिव्यू करता है.
केस की सार्थकता
Meta द्वारा Instagram को कमेंट से न हटा पाना,धमकी और उत्पीड़न से जुड़े कंपनी के कम्युनिटी स्टैंडर्ड को एन्फ़ोर्स करने से संबंधित चुनौतियों को दिखाता है. यह इस बात पर ज़ोर देता है कि इस क्षेत्र में गलत मॉडरेशन पहले से ही मौजूद उस भेदभावपूर्ण माहौल और अमानवीय व्यवहार को और बढ़ावा दे सकता है, जिसका सामना व्हीलचेयर का उपयोग करने वालों और अन्य शारीरिक अक्षमताओं वाले लोगों को ऑफ़लाइन और ऑनलाइन, दोनों ही जगहों पर करना पड़ता है, जिससे उनके अधिकारों और गरिमा का हनन होता है. गैर-सरकारी संगठन Scope UK के एक शोध के अनुसार, विकलांगता से ग्रस्त चार में से तीन लोगों (72%) को पिछले 5 वर्षों में अपनी दिव्यांगता के कारण नकारात्मक रवैये या व्यवहार का सामना करना पड़ा है (यह रिपोर्ट 2022 में प्रकाशित हुई थी). जिन लोगों को अपनी दिव्यांगता के कारण नकारात्मक रवैये या व्यवहार का सामना करना पड़ा था, उनमें से दस में से नौ दिव्यांग लोगों (87%) ने कहा कि उनके रोज़मर्रा के जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा. रिपोर्ट के अनुसार, "कभी-कभार देखने या घूरने से लेकर अधिक गंभीर आरोपों और मौखिक या शारीरिक दुर्व्यवहार तक. यह सब मिलकर दिव्यांग लोगों को अलग-थलग, अकेला और समाज से कटा हुआ महसूस कराता है".
बोर्ड ने लिंग-आधारित हिंसा की फ़ोटो के केस में, किसी चिकित्सीय स्थिति के आधार पर किसी व्यक्ति का मज़ाक उड़ाने वाले नुकसानदेह कंटेंट को हटाने के महत्व पर पहले ही ज़ोर दिया है. फ़ैसले में बोर्ड ने सुझाव दिया कि “यूज़र्स के लिए स्पष्टता सुनिश्चित करने के लिए, Meta को यह समझाना चाहिए कि धमकी और उत्पीड़न से जुड़े कम्युनिटी स्टैंडर्ड में उपयोग किए गए शब्द ‘चिकित्सीय स्थिति’ में ‘गंभीर शारीरिक चोट’ भी शामिल है. भले ही कंटेंट मॉडरेटर्स को दिए गए इंटरनल गाइडेंस में यह कहा गया है कि ‘चिकित्सीय स्थिति’ में ‘गंभीर शारीरिक चोट’ शामिल है, लेकिन यह स्पष्टीकरण Meta के यूज़र्स को नहीं दिया गया है” (सुझाव सं. 1). इस सुझाव का क्रियान्वयन अभी जारी है. Meta ने बताया कि वह "अपने धमकी और उत्पीड़न से जुड़े बाहरी कम्युनिटी स्टैंडर्ड की समीक्षा कर रहा है, जिसमें नई पॉलिसी वाली बातें शामिल हैं. इनमें ऐसी स्पष्ट भाषा का उपयोग करके समझाया गया है कि 'चिकित्सीय स्थितियों' में 'गंभीर शारीरिक चोट' भी शामिल है, जो कि Meta के इंटरनल गाइडेंस के अनुरूप है" (ओवरसाइट बोर्ड के लिए Meta की H1 2025 रिपोर्ट [परिशिष्ट]).
इसके अलावा, अपने लैंगिक पहचान से जुड़ी बहस के वीडियो से जुड़े फ़ैसले में, बोर्ड ने Meta को यह सुझाव दिया कि उसे "यूज़र्स को ऐसे कनेक्टेड अकाउंट नामित करने की परमिशन देनी चाहिए जो उनकी ओर से सेल्फ़ रिपोर्टिंग की ज़रूरत वाले धमकी और उत्पीड़न से जुड़े संभावित उल्लंघनों को फ़्लैग कर पाएँ" (सुझाव सं. 3). इस सुझाव का क्रियान्वयन अभी जारी है. Meta ने बताया कि "किसी व्यक्ति की ओर से दूसरों को रिपोर्ट करने की परमिशन देना तकनीकी रूप से कठिन है, यह देखते हुए कि [इसके] रिव्यू सिस्टम बड़े पैमाने पर कैसे काम करते हैं और इसका दुरुपयोग भी हो सकता है, लेकिन [कंपनी] विकल्पों की खोज करेगी और भविष्य की रिपोर्ट में इस काम के बारे में अपडेट देगी" (ओवरसाइट बोर्ड के लिए Meta की H1 2025 रिपोर्ट [परिशिष्ट]).
बोर्ड का मानना है कि धमकी और उत्पीड़न से जुड़े कम्युनिटी स्टैंडर्ड की सार्वजनिक भाषा में स्पष्टता लाने संबंधी सुझाव को पूरी तरह से लागू करने से, यूज़र्स को इस बात की बेहतर समझ मिलेगी कि इस पॉलिसी के तहत उनके कंटेंट से किस तरह के संभावित उल्लंघन हो सकते हैं. इसके अलावा, कनेक्टेड अकाउंट्स को नामित करने से संबंधित सुझाव को लागू करने से, धमकी और उत्पीड़न से जुड़े कंटेंट के खिलाफ़ कार्रवाई में कमी को दूर करने की कंपनी की क्षमता और भी मज़बूत होगी.
फ़ैसला
बोर्ड ने संबंधित कंटेंट को प्लेटफ़ॉर्म पर बनाए रखने के Meta के मूल फ़ैसले को पलट दिया है. बोर्ड द्वारा केस को Meta के ध्यान में लाए जाने के बाद, Meta द्वारा मूल फ़ैसले की गलती में किए गए सुधार को बोर्ड ने स्वीकार किया.